Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jholachap docters

झोलाछाप डाक्टर कर रहे वैक्सीनेशन को लेकर गुमराह, कार्रवाई होगी

Wed, 19 May 2021 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
jholachap docters
ललितपुर। कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें कोविड परिणामों पर समीक्षा की गई। बैठक में जिला अस्पताल की समीक्षा के दौरान बताया गया कि वर्तमान में 65 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं, इसके अलावा जनपद में 36 बेड के पीडियाट्रिक कोविड वार्ड की स्थापना की गई है, यहां पर ऑक्सीजन, दवा एवं अन्य संसाधन उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जहां झोलाछाप वैक्सीनेशन को लेकर गुमराह कर रहे हैं। उन कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने जाखलौन में अस्थाई कोविड अस्पताल बनाए जाने के निर्देश दिए, जिससे आसपास के ग्रामों के मरीजों को लाभ पहुंचाया जा सके। वैक्सीनेशन की समीक्षा में यह बात संज्ञान में आई कि जनपद में झोलाछाप वैक्सीनेशन के कार्य को हतोत्साहित कर रहे हैं, इस पर जिलाधिकारी ऐसे सभी झोलाछाप को चिन्हित कर उन पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सर्विलांस की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी में सर्विलांस प्रभारी/जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि निगरानी समितियों एवं आरआरटी टीमों से लगातार संपर्क में रहें साथ ही सर्विलांस के दौरान मरीजों को वैक्सीनेशन के संबंध में संपूर्ण जानकारी देते हुए जागरूक करें। इसी दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में एमओआइसी खंड विकास अधिकारी एवं सचिवों को वैक्सीनेशन के एक्शन प्लान से अवगत नहीं करा रहे हैं, जिससे वैक्सीनेशन में तेजी नहीं आ पा रही है, इस पर निर्देश दिए गए कि खंड विकास अधिकारी व सचिव आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए वैक्सीनेशन को त्वरित गति से करना सुनिश्चित करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री लवकुश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके गर्ग, क्षेत्राधिकारी सदर, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम वर्मा, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी डीएन सिंह, डीसी मनरेगा रविंद्रवीर यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका निहाल चंद्र, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, डॉ. जे्रएस बक्सी, डा. राजेश भारती, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा घर पर ही दवा मंगवाने के लिए मोबाइल नंबर जारी किया, पुलिस पहुंचाएगी दवा
बैठक में यह भी बताया गया कि जिला प्रशासन द्वारा घर पर ही दवा मंगवाने के लिए 9454416374 नंबर जारी किया गया है, इसके लिए सभी थानों पर दवाई की किटें उपलब्ध करा दी गई हैं। फोन पर दवा की मांग करने पर संबंधित थाने की पुलिस घर तक दवा की किट उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed