फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jhelum will run on a changed route from today, MEMU trains will be cancelled from tomorrow

Lalitpur News: आज से बदले रूट से चलेगी झेलम, कल से निरस्त रहेंगी मेमू ट्रेनें

Mon, 24 Nov 2025 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Jhelum will run on a changed route from today, MEMU trains will be cancelled from tomorrow
रक्सौल-उधना, तुलसी, सूबेदारगंज-उधना एक्सप्रेस भी बदले रूट से चलेंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर ट्रैक निर्माण कार्य के चलते सोमवार से झेलम एक्सप्रेस बदले रूट से चलेंगी। कई ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है। झांसी से ललितपुर और ललितपुर से बीना के मध्य चलने वालीं मेमू ट्रेनों को भी निरस्त किया गया है।

झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर वॉशेवल एप्रन को हटाकर नई गिट्टी रहित पटरी बिछाने का काम किया जाएगा। इसके चलते 25 नवंबर से आठ जनवरी तक 64616 झांसी-ललितपुर मेमू ट्रेन, 64615 ललितपुर-झांसी मेमू ट्रेन, 64618 ललितपुर-बीना मेमू ट्रेन, 64617 बीना-ललितपुर मेमू ट्रेन, 01821 झांसी-ललितपुर मेमू, 01822 ललितपुर-झांसी मेमू निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन

शनिवार को आने वाली 05559 रक्सौल उधना स्पेशल एक्सप्रेस 29 नवंबर से तीन जनवरी और 05560 उधना-रक्सौल स्पेशल एक्सप्रेस 30 नवंबर से चार जनवरी तक निरस्त रहेगी। 11078 जम्मूतवी-पुणे एक्सप्रेस 24 नवंबर से सात जनवरी तक अपने बदले मार्ग ग्वालियर, गुना, बीना के रास्ते चलेगी। 22129 तुलसी एक्सप्रेस 25 नवंबर से छह जनवरी तक अपने बदले रूट ललितपुर से खजुराहो, महोबा से चलेगी। 22130 तुलसी एक्सप्रेस 26 नवंबर से एक जनवरी तक अपने बदले रूट महोबा, खजुराहो से ललितपुर होगी चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

04155 सूबेदारगंज-उधना एक्सप्रेस एक दिसंबर से पांच जनवरी तक बदले हुए मार्ग सूबेदारगंज, मानिकपुर, सतना, इटारसी होकर चलेगी। उधना सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन बदले मार्ग इटारसी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज के रास्ते चलेगी। पीआरओ झांसी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झांसी स्टेशन पर पटरी बिछाने के काम के चलते यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed