फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jhelum express

बम होने की सूचना पर पांच घंटे खड़ी रही झेलम एक्सप्रेस

Fri, 13 Oct 2017 01:20 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Fri, 13 Oct 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
jhelum express
jhelunm express jhs - फोटो : demo pic
मध्य प्रदेश के भोपाल मंडल के रेलवे स्टेशन विदिशा से निकलने के बाद डाउन रुट की झेलम एक्सप्रेस में दोपहर करीब पौने बारह बजे बम होने की सूचना से ट्रेन को गंज बसौदा रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया और आरपीएफ ने पूरी ट्रेन को खाली करा दिया। इसकी जानकारी मंडलीय अधिकारियों को दी गई। इसके बाद ट्रेन में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन


इसके लिए आरपीएफ, जीआरपी, डॉग स्क्वायड टीम और झांसी मंडल से बम निरोधक दस्ता के पहुंचने पर पूरी ट्रेन में बृहस्पतिवार को करीब पांच बजे तक चेकिंग की गई। ट्रेन गंजबासौदा स्टेशन पर रुकी रही। इसके चलते ट्रेन करीब साढ़े सात घंटे लेट होकर शाम करीब 7.35 बजे ललितपुर पहुुंची। इसके चलते रिजर्वेशन वाले यात्रियों को प्लेटफार्म पर परेशान होना पड़ा। हालांकि, कई लोगों द्वारा ट्रेन अधिक लेट होने के कारण अपनी यात्रा भी रद करनी पड़ी या फिर दूसरी ट्रेन से यात्रा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed