फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Janta carfuday Leader pray to god

जनता कर्फ्य दिवस पर पूजा पाठ करेंगे जनप्रतिनिधि

Sat, 21 Mar 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Janta carfuday Leader pray to god
ललितपुर। रविवार को जनता कर्फ्यू पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि अपने आवास में रहकर पूजा पाठ करेंगे। शुक्रवार को श्रम एवं सेेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ एवं सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने शहर के विभिन्न मोहल्लों में संपर्क कर जनता कर्फ्यू को कामयाब बनाने का आह्वान किया। सदर विधायक ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए हाथ जोड़कर राम-राम या जयश्रीराम बोलें।
विज्ञापन

मोहल्ला पिसनारी बाग में उन्होंने लोगों से कहा कि आसपास साफ-सफाई रखें। सेनेटाइजर या साबुन से हाथ धोएं। किसी के शरीर से स्पर्श करने की जरूरत नहीं है। किसी से हाथ बिलकुल नहीं मिलाएं, उसकी जगह हाथ जोड़कर राम- राम या जयश्री राम कहें। जनता कर्फ्यू एक तरह का आईलोशन है। लोग अपने घरों में रहकर कोराना वायरस से बचाव करें।
विज्ञापन

उन्होंने जनता कर्फ्यू के दिवस का प्लान तैयार कर लिया है। दिन भर समय परिवार को देंगे एवं धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। इसके अलावा फोन पर लोगों को घर पर रहने का आग्रह करेंगे। शाम पांच बजे घर के बाहर निकलकर ताली व थाली बजाकर कोरोना वायरस के बचाव में लगे कर्मियों को प्रोत्साहन करेंगे। अगली सुबह सुखद अनुभव महसूस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ ने मुंह पर मास्क लगाकर लोगों से संपर्क किया और उनसे जनता कर्फ्यू का समर्थन करने का आह्वान किया। राज्यमंत्री ने बताया कि जनता कर्फ्यू के दिन आवास में रहकर पूजा पाठ करेंगे और ईश्वर से कामना करेंगे कि कोरोना वायरस से देश व प्रदेशवासियों को बचाएं।
उधर, जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में 22 मार्च को अपने-अपने प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद रखने के लिए कहा गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र जैन ‘मयूर’ ने कहा कि कोरोना वायरस से पूरे विश्व में कोहराम मचा हुआ है। प्रधानमंत्री की अपील देश व जनता के हित में है। जनपद के व्यापारी स्वत: ही अपना व्यापार बंद रखकर अपने-अपने घरों में परिवार के साथ सुरक्षित रहें। शाम को ताली व थाली बजाकर पीड़ित व्यक्तियों की सेवा में लगे डॉक्टरों व पैरामैडिकल सहित कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित करें। बैठक में प्रदीप त्रिपाठी, अनिल जैन अंचल, महेंद्र सतभैया, प्रीतम सराफ, अभय जैन, जिनेंद्र पंसारी, अशोक अनौरा, मुन्नालाल जैन, आनंद जैन, विजय जैन, सतीश जैन बंटी, अज्जू बाबा, नवीन सिंघई, पंकज बिरधा, लखन अग्रवाल, अवध बिहारी उपाध्याय, संजीव कप्तान, सनत, अनीता, हेमंत रोंड़ा, संदीप सराफ आदि उपस्थित रहे।

भाजपा के नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि शुक्रवार को उन्होंने बस स्टैंड पर जनसंपर्क किया। लोगों को मास्क बांटे और सभी से जनता कर्फ्यू में सहयोग की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी ने भी लोगों से जनता कर्फ्यू में सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed