फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jam in lalitpur market, big ishhue

बाजारों में सहालग की भीड़, पैदल चलना दूभर

Sun, 12 May 2019 01:42 AM IST
lalitpur Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sun, 12 May 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
jam in lalitpur market, big ishhue
traffic jam - फोटो : amarujala
ललितपुर। शहर के मुख्य बाजारों में वाहनों की पार्किंग के लिए कोई जगह निर्धारित नहीं है। इन दिनों सहालग की खरीदारी के लिए बाजारों में काफी भीड़ लग रही है। मार्केट में खरीदारी करने के लिए आने वाले ग्राहक अपने वाहन दुकानों के सामने खड़े कर देते हैं। इसकी वजह से जाम की स्थिति बन जाती है। यहां तक कि लोगों को पैदल निकलने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इससे ग्राहकों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है। कटरा बाजार स्थित महावीर प्याऊ के पास लोग दुपहिया वाहन खड़े कर देते हैं। नगर पालिका की ओर से भी कोई कारगर कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद ने बेसमेंट में दुपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा मुहैया कराई है। इसमें दो से ढाई सौ दुपहिया वाहन एक साथ रखे जा सकते हैं। इसके बाद भी इस पार्किंग स्थल का इस्तेमाल ना के बराबर हो रहा है। नगर पालिका परिषद के कर्मचारी ही बेसमेंट में वाहन पार्क करने से कतराते हैं। इससे नगरवासियों ने भी बेसमेंट से मुंह मोड़ लिया है। ग्रामीण क्षेत्रों से आ रहे दुपहिया वाहन चालकों को पार्किंग स्थल की जानकारी भी नहीं है, जिस कारण वे सीधे बाजार में अपने वाहन ले जा रहे हैं। उन्हें जहां जगह मिल रही है, वह वहां अपने वाहन खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन

कटरा बाजार में सड़क पर जगह-जगह दुपहिया वाहन खड़े नजर आते हैं। वर्तमान में सहालग का सीजन चल रहा है तो बाजारों में खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ नजर आ रही है। इससे बाजारों में पैदल चलना भी दूभर हो गया है। उस समय राहगीर परेशान हो जाते हैं, जब चालक अपने खड़े वाहन को उठाकर मोड़ते हैं तो ऐसे में जाम जैसी स्थिति बन जाती है। उधर, लोगों का मानना है कि यदि नगर पालिका परिषद की वाहन पार्किंग व्यवस्थित हो जाए तो काफी हद तक बाजारों को वाहनों की आवाजाही से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुपहिया वाहन काफी बढ़ गए हैं। नगर पालिका परिषद ने पार्किंग स्थल बनाया है  लेकिन उसमें कोई वाहन रखने नहीं जाता है। कई लोग सड़क पर जहां-तहां वाहन खड़ा करके खरीदारी के लिए चले जाते हैं, जिससे जाम जैसे हालात बन जाते हैं। अजय जैन, साइकिल दुकानदार
शहर में पार्किंग स्थल कहां बना है, इसकी जानकारी नहीं है? जिस वजह से बाजार में वाहन साथ ले आए, लेकिन यहां वाहन खड़ा करना और उठाना दोनों ही कठिन दिख रहे हैं।
शिवराज, ग्राम कारीटोरन निवासी

घंटाघर से सावरकर चौक तक छोटे वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाना चाहिए। जो भी लोग बाजार में खरीदारी के लिए आएं, वह पैदल आएं। इससे बाजारों में आने-जाने में हो रही असुविधा से छुटकारा पाया जा सकता है।
- मिंटू सिंघई, रेडीमेड दुकानदार

बाजार में वाहन खड़ा करने से रोकने पर लड़ाई पर आमादा हो जाते हैं। नगर पालिका की पार्किंग में कोई भी वाहन खड़ा करने नहीं जाता है, जिससे यह समस्या बन रही है। ब्रजेश नायक, रेडीमेड दुकानदार



नगर पालिका परिषद ने अपनी ओर से वाहनों के लिए पार्किंग दे रखी है। इसके बाद भी चालक इधर - उधर, वाहन खड़ा कर देते हैं, ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।  नासिर अली,
सहायक यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed