फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jal vihar mahotsav celebrated

मंदिरों में ही सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया जाएगा ऐतिहासिक जल विहार महोत्सव

Fri, 28 Aug 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
jal vihar mahotsav celebrated
जगदीश मंदिर समिति द्वारा श्री गंगा जल पात्र सभी मंदिरों के लिए वितरण करते - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। श्री रामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति की एक बैठक समिति के अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी की अध्यक्षता मैं संपन्न हुई। इसमें 29 अगस्त को मनाए जाने वाले जलविहार पर्व पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष ने कहा कि जलविहार पर्व ललितपुर जनपद का सबसे प्रमुख पर्व है। इसमें नगर की सभी देवालयों के श्री विग्रह विमान में रखकर नगर के सुप्रसिद्ध श्री रघुनाथ जी बड़ा मंदिर से होते हुए चौबियाना रावरपुरा महावीरपुरा घंटाघर सावरकर चौक तालाबपुरा होते हुए नगर के प्राचीन सुमेरा तालाब पर बिहार हेतु पहुंचते हैं। जहां वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भगवान के श्री विग्रह का बिहार कराया जाता है। लेकिन इस वर्ष कोरोना वायरस के चलते यह महापर्व मंदिरों में ही मनाया जा रहा है। समिति के द्वारा मंदिरों के सभी प्रबंधक एवं सेवायत पुजारियों से निवेदन किया गया कि वे ठाकुर जी का बिहार मंदिरों में बावड़ी या कुएं के पास ही विधि विधान से संपन्न करावें। साथ ही 5 व्यक्ति इस दौरान हो इसके लिए समिति के द्वारा प्रत्येक मंदिर पर श्री गंगा जल एवं श्री जगदीश मंदिर समिति द्वारा गंगाजल पात्र की व्यवस्था की गई है। जिसमें समिति के सभी पदाधिकारी सभी मंदिरों पर जाकर यह पात्र अर्पण करेंगे। जिससे गंगाजल से भगवान का अभिषेक संपन्न हो सके। सभी भक्तजन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपनी अपनी सुविधा अनुसार इस पर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएं एवं भगवान से यही प्रार्थना करें कि हे प्रभु जल्द से जल्द कोरोना वायरस महामारी संपूर्ण विश्व से समाप्त हो और संपूर्ण विश्व का कल्याण हो। इस मौके पर श्यामाकांत चौबे, जगदीश मंदिर समिति के अध्यक्ष सुधांशु शेखर हुंड़ेत, चंद्र विनोद हुंड़ेत, रमेश रावत, राजेश दुबे, हरविंदर सलूजा, रत्नेश तिवारी, जगदीश पाठक, अमित तिवारी, चंद्रशेखर राठौर, हरी मोहन चौरसिया, धर्मेंद्र चौबे, भरत रिछारिया, शिवकुमार शर्मा, ललित कौशिक, मुन्ना त्यागी, टिंकल हुंड़ेत, मुरारी पुरोहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed