फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jal shakti mantri

जल शक्ति राज्यमंत्री ने कचनौंदा बांध का किया निरीक्षण

Sun, 24 Apr 2022 11:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
jal shakti mantri
ललितपुर। राज्यमंत्री जल शक्ति रामकेश निषाद ने रविवार को कचनौंदा बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि परियोजना को अवशेष शीघ्र बजट प्राप्त कर इसी वर्ष पूर्ण कर कृषकों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार सचान ने अवगत कराया कि कचनौंदा परियोजना के बांध का निर्माण कार्य पूर्ण गया है एवं नहरों का भी 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इस परियोजना के पूर्ण होने पर 10850 हेक्टेयर की सिंचाई हो सकेगी। बांध के डूब क्षेत्र हेतु 2207 हेक्टेयर भूमि क्रय की जानी थी। जिसमें मात्र 663 हेक्टेयर भूमि क्रय की जानी अवशेष है। डूब क्षेत्र के चार ग्राम (रमेशरा, दैलवारा, टीकरातिवारी, कल्यानपुरा के मजरा कंचनपुरा) में प्रभावित होंगे। अधिशासी अभियंता ने बताया कि कचनौंदा बांध की बाईं नहर से पांच किमी तक कृषकों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, भाजपा पिछड़ा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरिओम निरंजन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अजय पटैरिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अतुल निरंजन, भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक सम्राट राजा, ग्राम प्रधान माखन पटेल, महेंद्र पटेल सतरवांस, प्रधान मुकेश निरंजन मिर्चवारा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed