फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jal sansthan people thirsty

जल संस्थान की उदासीनता से पानी को तरस रही जनता

Thu, 12 Nov 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
jal sansthan people thirsty
ैंडपंप से पानी भरते बच्चे - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। दीपावली का त्योहार शुरू हो गया है। घरों की साफ-सफाई हो रही है। इसे लेकर लोगों को पानी की अधिक आवश्यकता है लेकिन जल संस्थान पूरी तरह उदासीन है। तमाम शिकायतों के बावजूद न तो जिला प्रशासन इसे सुधरवाने का नाम ले रहा है और न ही जल संस्थान के अधिकारी ही इस ओर ध्यान दे रहे हैं, इसका खामियाजा आजादपुरा के लोग दो माह से भुगत रहे हैं। सर्वाधिक समस्या आजादपुरा, नेहरू नगर, पिसनारी, सिद्दन विहार कॉलोनी और कांशीराम आवास की है, जहां पानी की सप्लाई न के बराबर है।
विज्ञापन

पानी की समस्या किसी वार्ड में थोड़ी कम है तो किसी वार्ड में ज्यादा। कई मोहल्लों में 15-15 दिन तक पानी नहीं आता है। नगर में कुल 26 वार्ड हैं और सभी स्थानों पर पानी का संकट है। वार्ड सिद्दनपुरा, रैदासपुरा, नेहरू नगर, गांधी नगर द्वितीय, झांसीपुरा, रामनगर, बड़ापुरा, जुगपुरा, सिविल लाइन प्रथम, कटरा बाजार, सिविल लाइन तृतीय, आजादपुरा तृतीय, घुसयाना, रावतयाना द्वितीय, गांधी नगर प्रथम, आजादपुरा प्रथम, सिविल लाइन द्वितीय, सुभाषपुरा, आजादपुरा द्वितीय, तालाबपुरा प्रथम, तालाबपुरा द्वितीय, नदीपुरा, रावतयाना प्रथम, लक्ष्मीपुरा, चौबयाना, महावीरपुरा में महिलाएं और बच्चे पानी के लिए परेशान दिखते हैं। लोग हैंडपंपों पर आश्रित हैं। कई जगह महिलाएं दूर से पानी ला रही हैं तो कहीं पानी के लिए खाली बर्तनों की लाइन लगी दिखती है।
विज्ञापन

वर्जन
सभी वार्डों की गलियों में बिछाई गई पाइप लाइनें ट्रैक्टर आदि आने-जाने की वजह से दबकर क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिसकी वजह से शहर में पानी की समस्या बनी हुई है। जल संस्थान के उच्चाधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया है। क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों को बदलने का कार्य सामान उपलब्ध होते ही शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल सिंह, जल संस्थान के अवर अभियंता
-----------
---------------
क्या कहते हैं शहरवासी
--------
जल कर भरने का क्या मतलब है हमलोगों का जब पानी ही उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है तो जल संस्थान को बदलवाना चाहिए। कपूर चंद्र
-----
पानी की समस्या किसी एक दिन की नहीं अपितु रोजमर्रा में शामिल है। हम लोग शिकायत तो करते हैं लेकिन विभाग अनसुनी कर दे रहा है। प्रकाश राजपूत
----
जल समस्या को लेकर हम लोग जिलाधिकारी से मिले थे। उन्होंने समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन भी दिया था लेकिन नेहरू नगर के लोग पानी को तरस रहे। राघवेंद्र सिंह

-------
सर्वाधिक समस्या नेहरू नगर और आजादपुरा में हैं। आजादपुरा में तो दो माह से लगातार सप्लाई बंद है। सर्वाधिक पाइप लाइनें इन्हीं दो जगहों पर हैं लेकिन समस्याओं का समाधान अधिकारी नहीं कर रहे हैं। डीएम को भी ज्ञापन दिया जा चुका है।
- हरिओम कुशवाहा, पार्षद, वार्ड नंबर 16

नल से पानी भरती महिलाएं

नल से पानी भरती महिलाएं- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed