फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jal sansthan demand 56 lakh from palika

जल संस्थान ने जलापूर्ति सुधारने को मांगा धन

Sat, 13 Mar 2021 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
jal sansthan demand 56 lakh from palika
jal nigam.jpg - फोटो : jal nigam.jpg
ललितपुर। जल संस्थान धनराशि के अभाव में गर्मी के सीजन में होने वाली पेयजल समस्या से निपटने की तैयारी नहीं कर पा रहा है। संस्थान ने हैंडपंप व टैंकर मरम्मत सहित विभिन्न कार्यों के लिए नगर पालिका से 56 लाख रुपये के धन की मांग की है। वहीं, अन्य निकायों से 77 लाख रुपये की अलग से मांग की है।
विज्ञापन

जल संस्थान शहर के साथ महरौनी, तालबेहट व पाली नगर पंचायत क्षेत्र में जलापूर्ति करती है। गर्मियों के सीजन में पानी की मांग बढ़ जाती है। यही नहीं, हैंडपंप खराब होने की संख्या में बढ़ोत्तरी हो जाती है। ऐसे में संस्थान पर जलापूर्ति सुचारू रखने का दबाव बढ़ जाता है। जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन की आपूर्ति नहीं हो पाती है, उन जगहों पर टैंकर के माध्यम से पानी की पूर्ति की जाती है। इसे ध्यान में रखकर जल संस्थान ने 15वें वित्त आयोग में प्राप्त धनराशि की मांग नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों से की है। इसमें सामान्य कार्य, मरम्मत व टैंकर जलापूर्ति आदि के लिए धनराशि मांगी गई है। इस तरह नगर पालिका परिषद से 56 लाख रुपये एवं अन्य निकायों से 77 लाख रुपये की पृथक से मांग की गई है। इसमें दो ट्रैक्टर खरीदे जाने हैं, जिससे टैंकर से जलापूर्ति की जाएगी। इस संबंध में करीब एक माह पहले संस्थान के अधिकारियों ने नगर पालिका परिषद के ईओ से मुुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने धनराशि मुहैया कराने का आश्वासन दिया लेकिन अभी तक संस्थान के हाथ खाली बने हुए हैं। उधर, विभागीय अफसरों का मानना है कि नगर पालिका से मांगी गई धनराशि प्राप्त होते ही आपूर्ति को सुचारू बनाने में मदद मिल सकेगी। सहायक अभियंता, जल संस्थान संजीव कुमार ने बताया कि नगर पालिका परिषद से 56 लाख रुपये की मांग की गई है। वहीं, चार निकायों से 77 लाख रुपये की पृथक से मांग की गई है।
विज्ञापन

------
रावरपुरा व रैदासपुरा की सुधरेगी आपूर्ति
जल संस्थान ने नगर पालिका परिषद बालिका इंटर कॉलेज परिसर में बनी बावड़ी से रावरपुरा व रैदासपुरा की पेयजल आपूर्ति की जानी है। इसके लिए संस्थान ने पैसा मांगा है जो अभी लंबित बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इन क्षेत्रों में रहती समस्या
मोहल्ला चौबयाना, मऊठाना, रैदासपुरा, पुरानी बजरिया, गांधीनगर, नई बस्ती, नेहरू नगर, आजादपुरा तृतीय, सिविल लाइन, पिसनारी आदि शामिल है।
-----
56 लाख रुपये के प्रस्ताव में से कुछ चीजों को हटाया गया है। इस तरह अब प्रस्ताव 44 लाख रुपये का हो गया है। इसमें ट्रैक्टर, टैंकर व हैंडपंप की मरम्मत हो सकेगी। इस पर जिलाधिकारी की मुहर लगते ही पैसा जल संस्थान को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।
निहालचंद, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed