फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Jakhaura PHC gets CHC status, health facilities will increase

Lalitpur News: जखौरा पीएचसी को मिला सीएचसी का दर्जा, बढ़ेेंगीं स्वास्थ्य सुविधाएं

Fri, 06 Jan 2023 06:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Jakhaura PHC gets CHC status, health facilities will increase
ललितपुर। ब्लॉक जखौरा के लोगों को अब अस्पताल में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगीं। शासन ने यहां संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोषित कर दिया है। अस्पताल में मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार की सुविधा मिलेगी। साथ ही बेड की संख्या चार से बढ़कर 30 हो जाएगी।
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय जखौरा में क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित किया जा रहा था। यहां पर वर्तमान में दो एमबीबीएस चिकित्सक तैनात थे। इसके साथ ही सामान्य प्रसव की सुविधा थी। ऐसे में गंभीर मरीजों और सीजर प्रसव वाली गर्भवती महिलाओं को रेफर किया जा रहा था।
विज्ञापन

अब शासन ने पीएचसी जखौरा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा दे दिया है। इससे अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार होगा। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होगी। अब अस्पताल में चार बेड की जगह 30 बेड की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह चिकित्सक होंगे तैनात
सीएचसी का दर्जा मिलने के बाद अब यहां पर एक सर्जन, एक एनीथिसिया चिकित्सक, एक बाल रोग विशेषज्ञ और एक स्त्री रोग विशेषज्ञ तैनात होगी।
24 घंटे संचालित होगा अस्पताल
पीएचसी में अभी रात में चिकित्सकों को ऑन कॉल रखा गया था, लेकिन सीएचसी का दर्जा मिलने से अस्पताल में 24 घंटे सुविधाएं मिलेंगीं। इमरजेंसी सेवाएं भी नियमित रूप से मिलेंगीं।
अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अव्यवस्थाओं को अमर उजाला ने 23 दिसंबर को पेज छह पर पीएचसी में न इलाज मिलता और न पानी, शीर्षक से प्रकाशित किया था। प्रभारी सीएमओ ने व्यवस्थाओं को शीघ्र सुधरवाने की बात की थी। अब सीएचसी बनने से यहां की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो जाएंगी।

अस्पताल में बेड व चिकित्सक समेत अन्य सुविधाओं का विस्तार होगा। इससे मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा मिलेगी।- डॉ. जेएस बक्शी, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed