फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jain samaj protest against anop mandal

घर में रहकर किया सांकेतिक अनशन, जताया विरोध

Fri, 04 Jun 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
jain samaj protest against anop mandal
ललितपुर। जैन पंचायत सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने राजस्थान के अनोप मंडल नामक संस्था द्वारा जैन समाज, सनातन संस्कृति पर निरंतर अभद्र टिप्पणि किए जाने को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी ए दिनेश कुमार को सौंपा। उन्होंने अनोप मंडल की गतिविधियों की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। इससे पहले जैन धर्मावलंबियों ने अपने घरों में सांकेतिक उपवास रखा और देशव्यापी विरोध का समर्थन किया।
विज्ञापन

जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल ने कहा कि अनोप मंडल ने राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में अशिक्षित, गरीब और पिछड़ी जाति के लोगों में जैन धर्म एवं जैन साधू साधवियों के खिलाफ दुष्प्रचार कर जहर घोलने का काम किया जा रहा है। यह लोग असभ्य भाषा का इस्तेमाल कर गांवों में घूमकर लोगों को जैन धर्म के विरुद्ध उकसाने का कार्य कर रहे हैं। महामंत्री डॉ. अक्षय टडैया ने कहा कि जैन धर्म के सभी पंथ संप्रदाय की राष्ट्रीय संस्थाओं के आह्वान पर अनूप मंडल की सामाजिक गतिविधियों पर अंकुश के लिए एकजुट हैं। जैन मिलन के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेंद्र जैन एवं क्षेत्रीय मंत्री विजय जैन ने कहा कि अनोप मंडल ने कई स्थानों पर जैन लोगों के खिलाफ हिंसा भड़काने में मुख्य भूमिका निभाई है। विगत 30-40 सालों में राजस्थान में इस संगठन पर अनेक मामले दर्ज हो चुके हैं। मीडिया प्रभारी अक्षय अलया का कहना है कि अनोप मण्डल द्वारा संचालित वेबसाइट सोशल मीडिया खाते ट्विटर, फेसबुक, व्हाटसएप, यूटयूब को प्रतिबंधित किया जाए। ज्ञापन पर मंदिर प्रबंधक राजेन्द्र जैन थनवारा, धार्मिक आयोजन संयोजक मनोज जैन बबीना, मुकेश सराफ, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, जिनेंद्र जैन, राजीव जेन, अखिलेश गदयाना, अमित जैन, पवन जैन शिवाजी, सनत जैन खजुरिया, पत्रकार विजय जैन कल्लू, अन्तिम कुमार जैन, अजित भारती, राहुलजैन आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। जबकि भारतीय जैन मिलन के ज्ञापन में प्रमोद जैन पाय, दीपक सिंघई, अजय बरया, अजय अलया मनोज जैन, राकेश बरया, विमल जैन डुगरसा, किरण सतभैया, रश्मि जैन, योगिता जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed