फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   It will take 60 million street lights hundred Poles

60 लाख से लगेंगे स्ट्रीट लाइट के सौ खंभे

Sat, 04 Mar 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
 It will take 60 million street lights hundred Poles
60 लाख से लगेंगे स्ट्रीट लाइट के सौ खंभे - फोटो : demo
ललितपुर।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में चार फीडरों पर बिछाई जा रही अंडरग्राउंड बंच केबल योजना के साथ ही स्ट्रीट लाइट से रोशन करने के लिए शासन की योजना के तहत नगरीय क्षेत्र में 100 विद्युत खंभे तो लगाए जाएंगे, लेकिन स्ट्रीट लाइट कौन लगाएगा, इसमें असमंजस है, क्योंकि कंपनी के पास केबल सहित मात्र खंभे लगाने का ही ठेका है। स्ट्रीट लाइट खंभों पर अलग से ही लगाई जाएगी।      
उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा शासन की योजना के तहत नगरीय क्षेत्र में पिसनारी, एक, चार और पांच नंबर विद्युत फीडरों को पूर्ण रूप से अंडरग्राउंड कराया जा रहा है। इसके तहत हाइटेंशन व एलटी लाइन को अंडर ग्राउंड करने की योजना है। यह कार्य मैनपुरी की राज कार्पोरेशन लिमिटेड कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। इसी योजना के साथ ही कंपनी द्वारा नगर क्षेत्र में अंडरग्राउंड फीडरों के अंतर्गत स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 100 विद्युत खंभे भी लगाए जाने हैं। इसके लिए विभागीय अभियंताओं द्वारा चिह्नित स्थानों पर यह खंभे लगाने का कार्य किया जाएगा। कंपनी द्वारा यह विद्युत खंभे लगाने के साथ इसके लिए बिजली पहुंचाने के लिए केबलिंग आदि का कार्य भी किया जाएगा। कंपनी द्वारा खंभे लगाकर बिजली तारों में बिजली पहुंचाने तक की तो व्यवस्था कर दी जाएगी। लेकिन इन खंभों में स्ट्रीट लाइट कौन लगाएगा, इसको लेकर फिलहाल असमंजस है। विभागीय सूत्रों के अनुसार कंपनी द्वारा सिर्फ यहां स्ट्रीट लाइट के लिए खंभे लगाए जाएंगे, जबकि स्ट्रीट लाइट या तो बिजली विभाग लगवाएगा या फिर नगर पालिका लगवाएगी। यह अभी स्पष्ट नहीं है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पास उक्त चारों फीडरों के तहत सौ विद्युत खंभे लगाने का ही ठेका है। इसमें पूरे खंभे लगाने और बिजली को केबल पहुंचाने में करीब साठ लाख रुपये तक का खर्च आएगा, हालांकि यह अंडर ग्राउंड केबल योजना में ही शामिल है, जो 44 करोड़ रुपए में होना है।       
विज्ञापन

     
करीम नगर में अंडरग्राउंड केबल संचालन शुरु      
ललितपुर। नगर क्षेत्र में बिछाई जा रही अंडर ग्राउंड केबल का कार्य काफी तेजी के साथ कंपनी द्वारा किया जा रहा है। वर्णी चौराहा से करीमनगर तक करीब आधा किलोमीटर तक अंडरग्राउंड विद्युत केबल का कार्य पूर्ण हो चुका है। यहां तक कि इस क्षेत्र में अंडरग्राउंड केबल से बिजली संचालन भी शुरू कर घरों को रोशन किया जा रहा है। शीघ्र ही शहर के अन्य क्षेत्रों में अंडरग्राउंड से बिजली संचालन शुरू हो सकेगा।      
विज्ञापन
विज्ञापन


दो ट्रांसफार्मर ट्रॉली व सात ट्रांसफार्मर देंगे फाल्ट में राहत       
ललितपुर। उक्त अंडरग्राउंड विद्युत केबल योजना के साथ ही शहरी क्षेत्र में स्थापित ट्रांसफार्मरों के फाल्ट होने की स्थिति से निपटने के लिए कंपनी द्वारा विभाग को दो ट्रांसफार्मर ट्रॉली उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके तहत एक ट्रॉली में चार सौ केवीए और एक में 250 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर हर समय उपलब्ध रहेंगे। जो कहीं भी फाल्ट आदि होने में शहर को राहत देंगे। वहीं, कंपनी द्वारा शहर में ओवरलोड की स्थिति से निजात दिलाने के लिए विभाग द्वारा चिह्नित स्थानों पर एक 400 केवीए, एक 250 केवीए, दो 100 केवीए और तीन 25 केवीए क्षमता के विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed