{"_id":"673a502f9df6cd1a1d0a0837","slug":"it-is-written-on-my-hand-that-i-am-fed-up-with-life-i-laid-my-head-on-the-track-and-gave-up-my-life-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-124241-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हाथ पर लिखा जिंदगी से परेशान हूं...पटरी पर सिर रख दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हाथ पर लिखा जिंदगी से परेशान हूं...पटरी पर सिर रख दे दी जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हाथ पर जिंदगी से परेशान हूं, लिखकर रविवार शाम एक युवक धौर्रा रेलवे स्टेशन स्थित ट्रैक पर लेट गया। ट्रेन से उसका सिर कट गया और मौत हो गई। मृतक के हाथ पर पेन से लिखे नाम व पते के आधार पर पुलिस उसके परिजन से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
थाना जाखलौन के धौर्रा रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर में यात्री ट्रेन के इंतजार में थे। इसी दौरान कर्नाटक संपर्क क्रांति आती दिखी। लोग कुछ समझ पाते कि एक युवक ट्रैक पर पहुंचा और जिस पटरी पर ट्रेन आ रही थी, उसी पर सिर रखकर लेट गया। ट्रेन के पहिये से उसका सिर धड़ से अलग हो गया। अचानक स्टेशन पर हुई इस घटना से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जीआरपी थाना से कर्मी मौके पर पहुंचे। मृतक के हाथ पर पेन से लिखा था कि वह अपनी जिंदगी से परेशान है, नाम थान सिंह ग्राम बरखाना लिखा था।
जीआरपी ने जांच की तो पाया कि मृतक थान सिंह (27) निवासी बरखाना, थाना मुंगावली जनपद अशोक नगर मध्य प्रदेश का था। पुलिस ने मृतक के परिजन से संपर्क किया। परिजन के आने के बाद ही आत्महत्या के कारण का पता चल सकेगा। थाना जीआरपी प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।