{"_id":"6643e026344361180509da14","slug":"it-is-the-responsibility-of-every-citizen-to-meet-the-target-of-record-voting-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-114660-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रिकॉर्ड मतदान का लक्ष्य पूरा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रिकॉर्ड मतदान का लक्ष्य पूरा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाते हुए कहा कि मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं पूरी कर ली गई हैं। मतदाताओं को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बच्चों का भी यह दायित्व है कि वे अपने घर के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि रिकार्ड मतदान कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी की यह जिम्मेदारी है कि वे अपने स्तर से अन्य मतदाताओं को जागरूक कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भूमिका निभाएं। वह मंगलवार को तुवन मैदान में आयोजित मतदाता जागरुकता रैली में बोल रहे थे।
तुवन मंदिर परिसर से रैली का शुभारंभ सुबह 8.45 बजे डीएम अक्षय त्रिपाठी व एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने हरी झंडी दिखाकर किया। करीब 40 विद्यालयों के बच्चों ने रैली में हिस्सा लिया। प्रचार वाहनों के पीछे एनसीसी कैडेट्स के साथ अधिकारी चल रहे थे। तेज धूप के बावजूद बच्चों का हौसला देखते बन रहा था। छात्राएं राष्ट्रीय ध्वज लेकर मतदाता जागरुकता संबंधी नारे लगा रही थीं। कोतवाली के निकट जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश बडेरा, महामंत्री शैलेंद्र सिंघई, उद्योग मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश सराफ, नरेंद्र कडंकी, नगर अध्यक्ष संजय जैन, मंगू पहलवान आदि ने बच्चों को फल वितरित किए।
घंटाघर रोड पर जैन पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन अंचल सहित कई व्यापारी रैली में शामिल बच्चों को पानी की बोतल और बिस्कुट वितरित कर रहे थे। नगर पालिका परिषद के सामने चेयरमैन प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन, सभासद कुंदनपाल, अब्दुल रहमान आदि ने पानी व बिस्कुट वितरित किया। रैली में चल रहे बैंड पर चलो रे भैया चलो री बहना मतदान करें, वोट देने चलेंगे मेरे साथियों और अपनों को भी ले जाएं... आदि गीतों से उत्सव सा नजारा दिख रहा था।
विज्ञापन
अफसरों ने बच्चों के बीच जाकर उनके साथ ग्रुप फोटो करवाया। रैली 10 बजे तुवन मैदान पर पहुंची, जहां शपथ व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ उसका समापन किया गया। इस दौरान सीडीओ कमलाकांत पांडेय, सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद, डीआईओएस ओपी सिंह, सीओ सदर अभयनारायण राय, जिला सेवायोजन अधिकारी आकांक्षा यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल, जीजीआईसी प्रधानाचार्य पूनम मलिक, जीआईसी प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
-- -- -- --
दिलदिल घोड़ी, बुंदेली नृत्य रहे आकर्षण का केंद्र: रैली में बुंदेली नृत्य, नौटंकी, डीजे, सैरा व दिलदिल घोड़ी के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। बच्चों ने महापुरुषों के परिधान पहनकर मतदाताओं को जागरूक किया, साथ ही बुंदेली नृत्य व सैरा का प्रदर्शन किया, जिन्हें देख स्थानीय लोग उत्साहित होकर रैली में बड़ी संख्या में शामिल हुए।
-- --
...जब डीएम ने गाड़ी से उतर कर पैदल सड़क पार की: जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी सुबह 8.20 बजे तुवन चौराहा पहुंचे। इसी दौरान स्कूली बच्चे कतारबद्ध होकर कार्यक्रम स्थल की ओर जा रहे थे। डीएम ने गाड़ी से उतरकर पैदल ही सड़क पार कर कार्यक्रम स्थल पर पीछे के गेट से पहुंच गए।