{"_id":"64ab025a105327dfcf0df854","slug":"it-is-necessary-to-have-trees-on-the-earth-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-627-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: धरती पर वृक्षों का होना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: धरती पर वृक्षों का होना अनिवार्य
विज्ञापन
सेवा सप्ताह के अंतिम दिन लायंस क्लब सेवा के पदाधिकारियों ने किया पौधरोपण
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। लायंस क्लब सेवा के पदाधिकारियों ने सेवा सप्ताह के अंतिम दिन दीपचंद चौधरी महाविद्यालय में पौधरोपण किया। मुख्य अतिथि लॉयन उप मंडल अध्यक्ष सन्मति सराफ ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए धरती पर वृक्षों का होना अनिवार्य है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया गया। लायन राजीव पटवारी ने ध्वज वंदना की। वक्ताओं ने कहा कि जहां भी समुचित देखरेख वाली जगह उपलब्ध हो वहां पर निश्चय ही पौधरोपण किया जाए। आयोजन के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि लायंस क्लब ललितपुर सेवा की ओर से दो से नौ जुलाई तक सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया था। उधर, कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष लायन मनमोहन जरिया ने किया।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि प्रवीण कुमार चौधरी, क्लब के सचिव केके बंसल, डॉ.आकाश खेरा, डॉ. शुक्ला, डॉ. दीपक चौबे, अरविंद जैन, महेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला, पूर्व जोन चेयरपर्सन कैलाश अग्रवाल, प्रदीप कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष अनुपम समैया, राजीव पटवारी, हरगोविंद डोडवानी, अनूप बंसल, सुरेश बाबू जैन, मनोज जैन, सुरेश पटेल, निवर्तमान अध्यक्ष रविंद्र आलिया, संजीव जैन राजू, प्राचार्य जेएस तोमर, डॉ. अनिल सूर्यवंशी, अरमान कुरैशी, अजय जैन, अंशुल दुबे सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।