फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   It is more important to create Bundelkhand province to eradicate corruption

Lalitpur News: भ्रष्टाचार के मिटाने के लिए बुंदेलखंड प्रांत बनाना अधिक जरूरी

Mon, 04 Mar 2024 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
It is more important to create Bundelkhand province to eradicate corruption
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रविवार को स्थानीय कंपनी बाग में बुंदेलखंड विकास सेना की बैठक संगठन प्रमुख हरीश कपूर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें वक्ताओं ने सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए बुंदेलखंड प्रांत बनाना अधिक जरूरी है।

संगठन प्रमुख ने कहा जिले के अधिकांश कार्यालय भ्रष्टाचार के अड्डा बने हुए हैं। किसी भी कार्यालय में बिना पैसों के फाइलें आगे नहीं बढ़ रही हैं। ऐसे में गरीब व किसानों को खूब शोषण किया जा रहा है। कार्यालयों में रिपोर्ट लगाने के नाम पर सुविधा शुल्क लिया जा रहा है। पैसा न देने पर कार्यालय के चक्कर लगाना पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा समस्याओं को दूर करने के लिए बुंदेलखंड प्रांत का निर्माण होना अधिक जरूरी है। अन्य वक्ताओं ने कहा भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए बुंदेलखंड प्रांत का निर्माण अधिक आवश्यक है। उन्होंने डीएम से कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है। इस मौके पर राजमल बरया , फूलचंद रजक, कदीर खां, अमरसिंह बुंदेला, नंदराम कुशवाहा आदि अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed