फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   It is difficult to walk on foot, let alone drive a vehicle, in the street of Bidua Colony

Lalitpur News: बिदुआ कॉलोनी की गली में वाहन तो दूर पैदल चलना तक दुश्वार

Tue, 05 Aug 2025 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
It is difficult to walk on foot, let alone drive a vehicle, in the street of Bidua Colony
ललितपुर। शहर के मोहल्ला तालाबपुरा स्थित डोड़ाघाट के पास बालाजी मंदिर के सामने वाली गली में पैदल चलना दुश्वार हो गया है। बारिश से मार्ग दलदल में तब्दील हो गया है। आधे मार्ग में पत्थर डाल दिए हैं। वहीं, आधे में दलदल बना हुआ है। इससे लोग वाहनों से घर तक पहुंचने में मुश्किल हो रही है। पत्थरों के ऊपर से चलने पर गिरने का भय बना हुआ है।
विज्ञापन

नगर पालिका के वार्ड 21 तालाबपुरा द्वितीय में बालाजी मंदिर के सामने स्थित बिदुआ कॉलोनी की गली में लगभग दो दर्जन से अधिक परिवार निवास कर रहे हैं। मार्ग में बीते माह पाइपलाइन बिछाए जाने के लिए गली की खोदाई की गई थी। तब से गली पहले ही ऊबड़-खाबड़ हो गई थी। मोहल्लावासियों ने शिकायत कर रास्ता को ठीक कराने की मांग की थी। इस पर पालिका प्रशासन ने आधे मार्ग में इमारती पत्थर के छोट-छोटे टुकड़े डाल दिए थे। पत्थर पर मिट्टी न डाले जाने से सुरक्षित चलना मुश्किल हो रहा है। हालत यह है कि बच्चे मार्ग से अकेले नहीं चल पा रहे हैं। चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहन भी घर तक नहीं ले जा पा रहे हैं। स्थिति यह है कि बीमार होने की स्थिति में सड़क तक आना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed