{"_id":"679bcb4e28e93a223c028166","slug":"irrigation-of-1000-hectares-of-land-will-be-affected-by-providing-water-to-the-drug-park-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-128677-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ड्रग पार्क को पानी देने से 1000 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ड्रग पार्क को पानी देने से 1000 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी प्रभावित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बल्क ड्रग पार्क के लिए जामनी बांध से पानी देने के सिंचाई विभाग ने तो स्वीकृति दे दी है, लेकिन यह पानी बांध में कहां से आएगा, इसकी व्यवस्था नहीं की है। योजना के तहत ड्रग पार्क को 9.125 एमसीएम पानी की प्रथम चरण में आवश्यकता है, यह पानी अगर दिया जाता है, तो करीब 1225 हेक्टेयर भूमि सिंचाई के लिए प्रभावित होगी, वर्तमान उपयोग के अनुसार ही बांध में आवश्यकता से 0.10 एमसीएम पानी कम है। ऐसे में सिंचाई विभाग व शासन ने इसके लिए अन्य कोई कार्ययोजना तैयार कर पानी की मंजूरी दे दी है।
ग्राम सैदपुर में 1472 एकड़ भूमि पर बल्क ड्रग पार्क का निर्माण होने जा रहा है। प्रथम चरण में 350 एकड़ भूमि पर औद्योगिक आस्थान की स्थापना होनी है। इसके लिए जामनी बांध से 9.125 एमसीएम पानी की मांग की थी। जिससे सिंचाई विभाग ने स्वीकृति दे दी है। लेकिन ड्रग पार्क में पानी देने के बाद करीब एक हजार से अधिक किसानों की 1225 हेक्टेयर भूमि सिंचाई से वंचित रह जाएगी। इसके लिए सिंचाई विभाग ने कहीं से भी व्यवस्था नहीं की है। जिससे ड्रग पार्क बनने के बाद सिंचाई का संकट गहरा सकता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जामनी बांध की 92.800 एमसीएम है क्षमता
जामनी बांध की क्षमता 92.800 एमसीएम है, जिसमें 84 एमसीएम पानी का ही उपयोग हो सकता है, 8.800 एमसीएम पानी बांध के डेड स्टोर में है। बांध से अभी 67 एमसीएम पानी सिंचाई के लिए उपयोग किया जाता है, 3 एमसीएम पानी सैदपुर फार्म हाउस में जाता है। 7.76 एमसीएम पानी हर जल घर नल पाइप पेयजल योजना के आरक्षित है। 9.34 एमसीएम पानी वाष्पीकृत होता है, ऐसे में 84.10 एमसीएम पानी खपत होती है। अभी बांध में 0.10 एमसीएम पानी की अधिक खपत होती है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बांध से इन गांव में होती है, सिंचाई
जामनी बांध की दो नहरों से सैदपुर, रामपुर, सतवांसा, कंहैड़ी, दरौना, सतौरा, देवरान, बहादुरपुर में सिंचाई की जाती है। इन गांव की करीब 34 हजार हेक्टेयर भूमि का सिंचित किया जाता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
सिंचाई विभाग अपने स्तर से कार्ययोजना तैयार कर रहा है, हमारे लिए अभी तक विभाग ने कुछ नहीं कहा है। ड्रग पार्क में जो बांध से पानी लिया जाना है, उसकी व्यवस्था सिंचाई विभाग को ही करनी है।
जॉनी बिल्टौरिया, प्रबंधक यूपीसीडा।