फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Irregularities in book distribution, clarification sought from BEO

Lalitpur News: पुस्तक वितरण में गड़बड़ी, बीईओ से मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 07 Sep 2024 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Irregularities in book distribution, clarification sought from BEO
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बीएसए ने बीआरसी जखौरा का निरीक्षण किया। कई कमियां पाई गईं। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा। बीआरसी पर संबद्ध चल रहे दो अनुदेशकों को कार्यमुक्त करते हुए उन्हें उनके मूल विद्यालय में भेज दिया।
शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ब्लॉक संसाधन केंद्र जखौरा का निरीक्षण किया। एबीएसए जखौरा कार्यालय में उपस्थित नहीं मिले। कार्यालय सहायक नीलेश भास्कर निरीक्षण के समय उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि वह दैलवारा में पुस्तक वितरण कार्य कर रहे थे। कार्यालय सहायक सूर्यप्रकाश के 5 व 6 सितंबर के आने के हस्ताक्षर रिक्त थे। अनुपस्थित कर्मियों के बारे में बीएसए ने जानकारी ली तो सूर्यप्रकाश के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। कार्यालय के सभी कक्ष बंद थे। बैठक हॉल में सभी कर्मचारी एक साथ बैठे थे। उनसे आवंटित कार्यों के बारे में पूछा गया तो संबद्ध दो अनुदेशकों ने बताया ने वह फीडिंग के कार्य के लिए संबद्ध हैं। लेकिन फीडिंग कार्य के बारे में जानकारी नहीं दी। तीन कार्यालय सहायक जिन्हें कंप्यूटर कार्य में सहयोग के लिए कार्यालय में संबद्ध किया गया, उनके द्वारा भी आवंटित कार्य की सही जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन

नीलेश भास्कर ने बताया कि वह दैलवारा में पुस्तक वितरण का कार्य कर रहा था, जबकि खंड शिक्षा अधिकारी जखौरा द्वारा पुस्तकों का वितरण पूरे ब्लॉक के विद्यालयों में पूर्ण वितरण कराए जाने का प्रमाण पत्र प्रेषित किया गया है। इससे प्रतीत होता है कि ब्लॉक संसाधन केंद्र जखौरा में पुस्तकों का शत प्रतिशत पुस्तकों का वितरण नहीं कराया गया है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी जखौरा से पुस्तक वितरण में लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही बीआरसी पर संबद्ध अनुदेशक विशाल वाल्मिकी और राघवेंद्र नरवरिया का तत्काल प्रभाव से संबद्धीकरण समाप्त कर दिया। बीएसए ने बीआरसी में कार्यरत पूरे स्टाफ से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed