फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Investigations into those purchasing more than one ton of fertilizer intensified, with government teams reaching 22 villages.

Lalitpur News: एक टन से अधिक खाद खरीदने वालों की जांच तेज, शासन की टीम पहुंची 22 गांवों में

Sat, 15 Nov 2025 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Investigations into those purchasing more than one ton of fertilizer intensified, with government teams reaching 22 villages.
दो किसानों के पास कम जमीन पर ज्यादा खाद खरीदी का मामला सामने आया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। एक टन से अधिक खाद खरीदने वाले किसानों की जांच के लिए शासन द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम शुक्रवार को जनपद पहुंची। टीम ने स्थानीय कृषि अधिकारियों के साथ पहले से तैयार की गई सूची के आधार पर 22 गांवों में जाकर किसानों से जानकारी हासिल की और उनकी भूमि संबंधी अभिलेखों का मिलान किया।

जांच के दौरान सौजना क्षेत्र में दो किसान ऐसे मिले जिनकी कृषि भूमि कम थी, लेकिन उन्होंने अपेक्षा से अधिक खाद खरीदी थी। किसानों ने टीम को वजह बताते हुए कहा कि उनकी जमीन हल्की है, जिसमें पैदावार के लिए अधिक खाद की जरूरत पड़ती है, इसलिए उन्होंने अतिरिक्त खाद ली थी। टीम को दोनों किसानों के पास चार-चार बोरी खाद रखी भी मिली।
विज्ञापन


-----------

प्रशासन का दावा - एक टन से अधिक खाद खरीदने वाले किसानों की संख्या है 86

इस वर्ष खरीफ सीजन की शुरुआत में भारी बारिश से अधिकांश फसलें नष्ट हो गई थीं। इसके बाद भी अगस्त, सितंबर और अक्तूबर महीनों में जिले में यूरिया, डीएपी और एनपीके खाद की बिक्री लगातार बढ़ी। अगस्त में यूरिया 2,136 मीट्रिक टन, डीएपी 1,333 मीट्रिक टन और एनपीके 187 मीट्रिक टन बिका। सितंबर में यूरिया 2,952 मीट्रिक टन, डीएपी 10,017 मीट्रिक टन और एनपीके 3,983 मीट्रिक टन की बिक्री हुई। वहीं अक्तूबर में यूरिया 6,971 मीट्रिक टन, डीएपी 8,150 मीट्रिक टन और एनपीके 13,220 मीट्रिक टन खाद बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार बढ़ती खपत व मांग को देखते हुए शासन ने एक टन से अधिक खाद खरीदने वालों की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की। जनपद स्तर पर तैयार रिपोर्ट में 47 किसानों ने डीएपी और 39 किसानों ने यूरिया एक टन से अधिक खरीदने की पुष्टि हुई।

------------



किसानों का जवाब- जितनी है जमीन उतनी ही खरीदी है खाद

शुक्रवार को अपर कृषि निदेशक चावल बृजेश चंद्र, संयुक्त कृषि निदेशक अनिल यादव और उप कृषि निदेशक झांसी मंडल धर्मेंद्र यादव ने जिला कृषि अधिकारी के साथ महरौनी, छापछौल, क्योलारी, सौजना, गुढ़ा, डुलावन, अनौरा, पड़वां, पाचौनी, बागौनी, खिरिया, बुढ़वार, जगारा, जामुनधाना खुर्द समेत 22 से अधिक गांवों में किसानों से जानकारी जुटाई। अधिकांश किसानों ने भूमि अधिक होने के चलते खाद अधिक खरीदने का तर्क दिया।


------------------

अन्य गांवों में आज जाएगी टीम

जांच टीम आज शनिवार को शेष गांवों में भी पहुंचकर एक टन से अधिक खाद खरीदने वाले किसानों की स्थिति का सत्यापन करेगी। दूसरी ओर, शासन की टीम के आने की खबर फैलते ही अधिक खाद बेचने वाले उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। कई विक्रेता टीम की गतिविधियों की जानकारी जुटाने में लगे रहे।

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed