फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Investigation stopped in medical college for two months

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में दो माह से बंद पड़ी जांच

Sun, 08 Sep 2024 03:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Investigation stopped in medical college for two months
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में ट्रामा सेंटर के ऊपर बनी बीएसएल लैब लगभग दो माह से बंद पड़ी है। इससे न तो संक्रामक बीमारियों के मरीज चिह्नित हो पा रहे हैं और न ही सैंपल लेकर जांच के लिए बाहर भेजा जा पा रहा है।
कोरोना काल में बायोसेफ्टी लैब (बीएसएल) मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर के प्रथम तल पर स्थापित की गई थी। शुरुआत में लैब से पर्याप्त मात्रा में कोरोना वायरस की जांच की गई। वहीं, अन्य जांच में एन्फ्लूएंजा, एलाईजा, चिकन पॉक्स, चिकनगुनिया समेत वायरस से फैलने वाली अन्य बीमारियों की जांच होती थी। इस जांच में बीमारी के साथ वायरस के प्रकार की भी जानकारी हो जाती थी।
विज्ञापन

लेकिन, लगभग दो माह से कोविड कर्मचारी के हटने के बाद लैब बंद हो गई है। इससे उक्त सभी प्रकार की जांच की सुविधा ठप हो गई है। अब हालात यह है कि न तो मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा पा रहे हैं और न ही मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी जा रही है। ऐसे में मरीज तक चिह्नित नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मेडिकल कॉलेज को संभावित मरीज मिलने की सूचना देने के लिए पत्र लिखा जाएगा, जिससे सैंपल लेकर जांच को भेजा जा सके। लैब में स्टॉफ के लिए पत्राचार किया जाएगा।
-डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed