फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Investigation into the assets of the fake doctor couple begins.

Lalitpur News: फर्जी चिकित्सक दंपती की संपत्तियों की जांच शुरू

Fri, 02 Oct 2026 12:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Investigation into the assets of the fake doctor couple begins.
ललितपुर। अमेरिका में रह रहे बहनोई की पहचान और चिकित्सकीय डिग्री का कथित तौर पर इस्तेमाल कर मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजिस्ट की नौकरी करने वाले अभिनव सिंह और उसकी पत्नी लवीना सिंह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के बाद पुलिस ने उनकी चल-अचल संपत्तियों की खोजबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस ने मध्य प्रदेश के खुरई में करीब 70 एकड़ कृषि भूमि, मुख्य बाजार में एक एकड़ क्षेत्रफल में बने मकान समेत कई वाहन चिह्नित किए हैं। पुलिस के मुताबिक चिह्नित संपत्तियों की कीमत करीब 20 करोड़ रुपये से अधिक है। राजस्व विभाग के सहयोग से अन्य संपत्तियों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बहनोई की पहचान का इस्तेमाल कर की नौकरी

पुलिस के अनुसार, अभिनव सिंह ने कूटरचित दस्तावेजों के सहारे अमेरिका में रह रहे अपने बहनोई डॉ. राजीव गुप्ता के नाम और पहचान का इस्तेमाल कर मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग विशेषज्ञ के पद पर करीब तीन साल तक नौकरी की। आरोप है कि उसने डॉ. राजीव गुप्ता की पहचान से संबंधित दस्तावेज भी कूटरचित तरीके से तैयार कराए थे। मामले का खुलासा दिसंबर 2025 में अमेरिका से आई उसकी बहन की ओर से जिलाधिकारी से शिकायत किए जाने के बाद हुआ। 10 दिसंबर 2025 को अभिनव सिंह के खिलाफ कोतवाली सदर में रिपोर्ट दर्ज की गई। 12 दिसंबर को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने विभिन्न स्तरों पर साक्ष्य जुटाए। पुलिस टीमों ने आईआईटी रुड़की समेत अन्य स्थानों से साक्ष्य संकलित किए। नगर पालिका समेत अन्य विभागों में डॉ. राजीव गुप्ता के नाम से प्रस्तुत दस्तावेजों की भी जांच की गई।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी की भूमिका भी जांच में सामने आई
जांच आगे बढ़ने पर अभिनव की पत्नी लवीना सिंह की भूमिका भी सामने आई। पुलिस के अनुसार, लवीना ने अपनी ननद डॉ. दीपाली गुप्ता, जो अमेरिका के फ्लोरिडा में चिकित्सक हैं, के मेडिकल दस्तावेज हासिल कर उनमें कूटरचना की और उनके आधार पर मध्य प्रदेश के बीना क्षेत्र में चिकित्सक के रूप में नौकरी की। पुलिस ने 14 मई 2026 को लवीना की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद 21 मई को कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। जेल से बाहर आने के बाद सितंबर में पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की।
------------------------------

70 एकड़ जमीन समेत ये संपत्तियां चिह्नित
गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों की चल-अचल संपत्ति की तलाश शुरू की है। इसके लिए यूपी और मध्य प्रदेश में राजस्व अभिलेखों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में खुरई में करीब 70 एकड़ कृषि भूमि और मुख्य बाजार में एक एकड़ क्षेत्रफल में बना मकान चिह्नित किया गया है। इसके अलावा एक इनोवा कार, ट्रैक्टर, बाइक और एक अन्य कार भी जांच में सामने आई है। पुलिस के मुताबिक चिह्नित चल-अचल संपत्तियों की कीमत करीब 20 करोड़ रुपये से अधिक है। पुलिस राजस्व विभाग के साथ मिलकर अन्य संपत्तियों का भी पता लगा रही है।
------------------------
गैंगस्टर एक्ट में लवीना की तलाश
पुलिस के मुताबिक लवीना सिंह को मई में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। कुछ माह पूर्व अदालत से जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आई थी। सितंबर में दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार लवीना की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। सूत्रों के मुताबिक उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत का रुख किया है।
--------------------
एसआईटी कर रही मामले की जांच
सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि बहनोई की चिकित्सकीय डिग्री और पहचान संबंधी दस्तावेजों में कूटरचना कर चिकित्सक बनने के आरोप में अभिनव सिंह और उसकी पत्नी लवीना सिंह के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। अब उनकी चल-अचल संपत्तियों को चिह्नित किया जा रहा है। मामले की एसआईटी द्वारा गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed