फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   invaild kanan

अवैध बालू जब्त, पांच डीजल पंपों को किया तहस-नहस

Wed, 15 Jan 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
invaild kanan
तालबेहट। उपजिलाधिकारी और खनन विभाग की टीम ने तीन गांवों में बालू की धुलाई में उपयोग किए जा रहे पांच डीजल पंपों को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्राम गनेशपुरा में एक स्थान पर 115 घनमीटर बालू को सीज कर दिया।
विज्ञापन

इस समय क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार चल रहा है। नदी- नालों के अलावा गरीबों की जमीन पर यह कारोबार चल रहा है। मंगलवार को उपजिलाधिकारी मोहम्मद कमर ने जिला खान निरीक्षक मुकेश मिश्रा एवं नायब तहसीलदार ललित कुमार पांडेय के साथ ग्राम सरखड़ी, गनेशपुरा और झररघाट पर दबिश दी। इस मौके पर उन्हें खनन करता कोई वाहन नहीं मिला, पर, सरखड़ी और गनेशपुरा में दो- दो तथा झरर घाट पर एक स्थान पर मिट्टी खोदकर उसकी पानी से धुलाई करके (चाइनीज बालू) बनाते डीजल पंप मिले। इस पर उन्होंने सभी को तहस- नहस कर दिया।
विज्ञापन

टीम को ग्राम गनेशपुरा में एक स्थान पर अवैध रूप से रखी 115 घन मीटर बालू को सीज कर दिया। लेखपाल रामकुमार वर्मा ने बताया कि उक्त बालू को अवैध रूप से उठाया गया है, उक्त जमीन जसरथ के नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छापे की सूचना पहले ही मिल गई
तालबेहट। प्रशासनिक अधिकारियों के दल ने जिस गोपनीयता के साथ अवैध बालू पर छापा डालने की योजना बनाई थी, उस पर पानी फिर गया। टीम के तहसील से बाहर निकलते ही तहसील के आसपास मड़राने वाले खनन कारोबारियों के गुर्गोँ ने उनकी गाड़ियों का पीछा किया और मोबाइल फोन के जरिए सूचना एक- दूसरे को दे दी। जब तक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचती, तब तक कारोबारी मौके से भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed