फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Inter candidates said - Sanskrit questions were easy

Lalitpur News: इंटर के परीक्षार्थी बोले- सरल आए थे संस्कृत के सवाल

Sun, 10 Mar 2024 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Inter candidates said - Sanskrit questions were easy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में शनिवार को हाईस्कूल का उर्दू और इंटरमीडिएट के विभिन्न विषयों की परीक्षा हुई। पंजीकृत 1181 के सापेक्ष 1125 उपस्थित हुए और 56 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित सचल दल भ्रमणशील रहे।
शनिवार को हाईस्कूल की उर्दू विषय की परीक्षा पांच केंद्रों पर आयोजित हुई। पंजीकृत 11 के सापेक्ष 9 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और दो अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट का परिधान रचना एवं सज्जा, बहु स्वास्थ्य कार्मिक, रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, आशुलिपि एवं टंकण विषय की परीक्षा हुई, जिसमें 341 में से 332 उपस्थित और नौ अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट का संस्कृत विषय का पेपर 27 केंद्र पर हुआ। 275 में से 248 परीक्षार्थी उपस्थित और 27 अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर निकले ........................ आदि छात्रों ने बताया कि संस्कृत विषय के ज्यादातर सवाल काफी आसान आए थे, जिनका जवाब देने में कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन

नौ केंद्रों पर कृषि गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी पंचम की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 291 में से 282 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और नौ अनुपस्थित रहे। कृषि रसायन विज्ञान दशम प्रश्नपत्र कृषि भाग-2 की भी परीक्षा हुई, इसमें 263 के सापेक्ष 254 परीक्षार्थी उपस्थित और नौ अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विभिन्न विषयों की परीक्षा शांति पूर्वक तरीके से संपन्न हुई। जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सचल दल परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहे और परीक्षा का जायजा लेते रहे।
ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed