फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   insulater burst by blitz

गाज गिरने से आठ इंसुलेटर फटे

Wed, 22 Jun 2016 01:41 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Wed, 22 Jun 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
insulater burst by blitz
electricitty line - फोटो : demo pic
ललितपुर। बारिश शुरू होते ही जनपद में अघोषित बिजली कटौती का संकट शुरू हो गया है। ग्राम मसौरा कलां के पास आकाशीय बिजली गिरने से रात में आठ इंसुलेटर फटने से बाईपास समेत बिरधा और पाली सब स्टेशन के करीब साढ़े तीन सौ गांव की बिजली रात भर ठप रही।
विज्ञापन


रौंड़ा हाइडिल से निकली 33 केवी हाइटेंशन लाइन के माध्यम से बाई पास, बिरधा और पाली सब स्टेशन में स्थापित एक दर्जन फीडरों से करीब साढ़े तीन सौ गांवों को विद्युत आपूर्ति प्रदान की जाती है। जनपद में बरसात व गाज गिरने के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर और इंसुलेटर फटने से बिजली सकंट शुरू हो गया है। सोमवार की रात करीब पौने ग्यारह बजे ग्राम मसौराकलां से पूर्व रोड ओवरब्रिज के पास बारिश के दौरान गाज गिरने से आठ इंसुलेटर बर्स्ट हो गए, जिससे बाई पास, बिरधा और पाली स्थित 33 केवी सब स्टेशन के अंतर्गत करीब साढ़े तीन सौ गांवों की बिजली रात भर ठप रही। बाई पास सब स्टेशन में स्थापित फीडर नंबर दो, मसौरा-निवाई, कल्यानपुरा, नदनवारा, खितवांस, कांशीराम कालोनी के अंतर्गत आने वाले डेढ़ सौ गांवों में अंधेरा छा गया। इसके अंतर्गत ग्राम खुशीपुरा, कल्यानपुरा, रजवारा, कंचनपुरा, बिरारी, गोगला, हरपुरा, मैलवारा, नदनवारा, रोंड़ा, चीरा, महर्रा, परौंदा, पाचौनी, मिर्चवारा, पटसैमरा, अनौरा, तालगांव, निवाई, घटवार, मसौराखुर्द, मसौराकलां, खौंखरा आदि आसपास के गांवों की बिजली दूसरे दिन सुबह पौने नौ बजे सुचारु की जा सकी।
विज्ञापन


वहीं, बिरधा और पाली के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिरधा, बंगरिया, नाराहट, बछलापुर, धौर्रा, बंट, बालाबेहट, सजनाम, पाली समेत करीब दो सौ गांवों को बिजली आपूर्ति दूसरे दिन पंद्रह घंटे बाद दोपहर में डेढ़ बजे सुचारु की जा सकी। लगातार पंद्रह घंटे तक बिजली ठप रहने से ग्रामीणों को बिजली पर आधारित बहुत से कार्यों के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed