{"_id":"696d40416a90f8cf2d08639f","slug":"instructions-were-given-to-complete-the-work-and-open-the-overbridge-by-january-22-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-150077-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 22 जनवरी तक कार्य पूर्ण कर ओवरब्रिज चालू करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 22 जनवरी तक कार्य पूर्ण कर ओवरब्रिज चालू करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, निर्माण की प्रगति देखी
ललितपुर। कैलगुवां ओवरब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। एक लेन का काम लगभग पूरा होने को है जबकि दूसरी लेन का काम एक सप्ताह में पूरा होने की संभावना है। रविवार को एक बार फिर से जिलाधिकारी ने ओवरब्रिज पर पहुंचकर निर्माण का निरीक्षण किया और एनएचएआई के अधिकारियों को 22 जनवरी तक ओवरब्रिज का निर्माण पूरा कर वाहनों के लिए चालू करने के निर्देश दिए।
कैलगुवां चौराहा स्थित एनएच 44 हाईवे पर ओवरब्रिज का निर्माण तीन वर्ष से चल रहा है, लेकिन अभी तक इसका निर्माण पूरा नहीं हो सका है। मंडलायुक्त ने 20 दिन पहले निरीक्षण में एनएचएआई के अधिकारियों को चेतावनी तक दे डाली थी कि यदि 15 जनवरी तक ओवरब्रिज का निर्माण पूरा नहीं होता है तो वे अपनी कार से ब्रिज से नीचे कूद जाएंगे। हालांकि दूसरी बार 15 जनवरी को दूसरे निरीक्षण में मंडलायुक्त ने एनएचएआई के अधिकारियों की तेजी से किए गए निर्माण कार्य की खूब तारीफ की थी। मंडलायुक्त के निरीक्षण के चार दिन बाद भी यह ओवरब्रिज अब तक वाहनों के लिए नहीं खोला जा सका है।
जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने रविवार को फिर से ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने चेतावनी भी दी कि इसमें किसी भी स्तर की कोताही न बरती जाए। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि दोनों लेन का कार्य लगभग पूर्ण है। दो दिनों पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर सदर एसडीएम मनीष कुमार, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, एनएचएआई के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विकास के लक्ष्य तय, अतिक्रमण स्वयं हटा लें
जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने कहा कि नगर के विकास के लिए कुछ लक्ष्य तय किए गए हैं, जिनमें कैलगुवां ओवरब्रिज, शहजाद नदी का पुल और शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली स्टेशन से आजाद चौक तक की मुख्य सड़क का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण शामिल है। यहां अतिक्रमण किया गया है तो वह स्वयं हटा लें। शहर के सुंदरीकरण की जिम्मेदारी सिर्फ जिला प्रशासन की नहीं है बल्कि यहां के लोगों का भी दायित्व है।