{"_id":"6a36fe23e09508904208c5c9","slug":"instructions-to-expedite-the-construction-of-the-bulk-drug-pharma-park-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-158329-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बल्क ड्रग फार्मा पार्क के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बल्क ड्रग फार्मा पार्क के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
विज्ञापन
समीक्षा बैठक बोले सीएम- किसानों को समय पर खाद, बीज और पानी उपलब्ध कराएं
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सैदपुर में निर्माणाधीन बल्क ड्रग फार्मा पार्क के कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि परियोजना समय पर पूरी हो और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने जल संरक्षण को भी प्राथमिकता बताते हुए वर्षा जल संचयन के लिए रेन हार्वेस्टिंग और चेकडैम निर्माण पर विशेष जोर दिया।
मुख्यमंत्री शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ विकास परियोजनाओं और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विजय किरण आनंद ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सैदपुर में 1471 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहे बल्क ड्रग फार्मा पार्क की प्रगति की जानकारी दी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि फार्मा पार्क प्रदेश की महत्वपूर्ण औद्योगिक परियोजनाओं में शामिल है। इसके निर्माण कार्य को युद्धस्तर पर पूरा किया जाए, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के लक्ष्य को शीघ्र हासिल किया जा सके।
डीएम सत्य प्रकाश ने जिले में कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्गों के निर्माण, मियावाकी पद्धति से पौधरोपण और खेल मैदानों के विकास पर विशेष कार्य किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाया जाए। सरकारी और निजी भवनों में रेन हार्वेस्टिंग को बढ़ावा दिया जाए तथा वर्षा जल को चेकडैम और अन्य संरचनाओं के माध्यम से संरक्षित किया जाए। उन्होंने अधिकाधिक पौधरोपण के लिए आमजन को प्रेरित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे, आईजी आकाश कुलहरी, जिलाधिकारी सत्य प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी एस.एन. चौहान, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) दिनेश कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
एक वर्ष से अधिक कोई राजस्व वाद लंबित न रहे
राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी लंबित वादों का मिशन मोड में निस्तारण किया जाए। एक वर्ष से अधिक पुराना कोई भी वाद लंबित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि समयबद्ध निस्तारण से लोगों को त्वरित न्याय मिल सकेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों पर विशेष फोकस
मुख्यमंत्री ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा विद्यालय में नामांकन से वंचित न रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले।