फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Install aarogya setu app

निर्माण स्थल पर काम करने वालों को इंस्टाल करना होगा ‘आरोग्य सेतु’ एप

Wed, 06 May 2020 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Install aarogya setu app
ललितपुर। लॉकडाउन में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा कराए जाने वाले निर्माण कार्य आरंभ कराने का रास्ता साफ हो गया है। डूडा के परियोजना अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वहीं, अवर अभियंता को पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौपी गई है। निर्माण के दौरान ठेकेदार से लेकर श्रमिकों को ‘आरोग्य सेतु’ एप इंस्टाल करना होगा।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2019-20 के अवशेष कार्यों जिसमें सड़क, पेवरब्रिक्स के निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी गई है। जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने डूडा के परियोजना अधिकारी राजीव शुक्ला को नोडल अधिकारी व पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी अवर अभियंता को सौंपी है। निर्माण के दौरान कामगारों के बीच सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए न्यूनतम दो मीटर से अधिक दूरी रखनी होगी। कोरोना से बचाव के लिए निर्माणकार्य स्थल पर हाथ धोने की व्यवस्था, मास्क व सैनिटाइजर प्रयोग किया जाएगा। बच्चे, स्तनपान कराने वाली महिलाओं एवं पैंसठ वर्ष से अधिक के श्रमिकों से काम नहीं लिया जाएगा। कार्यस्थल पर कार्य करने वाले ठेकेदार, ठेकेदार के प्रतिनिधियों व श्रमिकों को मोबाइल में ‘आरोग्य सेतु’ एप इंस्टॉल करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed