{"_id":"65f0bdd74303f6e859012b79","slug":"insensitivity-if-money-was-not-given-for-delivery-mother-and-newborn-were-made-to-lie-on-the-ground-lalitpur-news-c-11-1-jhs1008-279766-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनहीनता : प्रसव कराने के लिए नहीं दिए रुपये तो प्रसूता और नवजात को जमीन पर लिटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनहीनता : प्रसव कराने के लिए नहीं दिए रुपये तो प्रसूता और नवजात को जमीन पर लिटाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर/पाली। शासन लगातार डॉक्टर और चिकित्साकर्मियों को मरीजों से अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दे रहा है, लेकिन जिले के डॉक्टर संवेदनहीन हो गए हैं। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालाबेहट में प्रसव के एवज में रुपये न देने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने एक प्रसूता और नवजात को जमीन पर लिटा दिया। ठंडी जमीन पर दोनों तड़पते रहे, लेकिन बेरहम अस्पतालकर्मी न पसीजे। आरोप है कि अस्पताल के कर्मचारियों ने प्रसूता को एक्सपायर्ड दवाइयां दे दीं। मंगलवार को जमीन पर लेटी प्रसूता और नवजात का वीडियो वायरल हुआ तो हल्ला मचा। अफसर मामले की जांच की बात कह रहे हैं।
तहसील पाली अंतर्गत ग्राम गिल्टौरा निवासी जशोदा अपनी बहू का प्रसव कराने अस्पताल आई थीं। प्रसूता की सास जशोदा ने बताया कि प्रसव कराने के एवज में अस्पताल के स्टाफ ने सात सौ रुपये की मांग की। पांच सौ रुपये देने पर अस्पताल कर्मी ने अभद्रता कर कागज फेंक दिए। शेष पैसे बाद में देने की बात पर प्रसव तो करा दिया गया। इसके बाद प्रसूता और नवजात को जमीन पर लिटा दिया गया। वायरल वीडियो में सास जशोदा ने आरोप लगाया कि उनकी बहू को जो दवाएं दीं गईं, वे भी एक्सपायर हो चुकी हैं।
-- -- -- -- -- -
कंबल तक न दियावायरल वीडियो में प्रसूता एक कक्ष में जमीन पर लेटी नजर आ रही है। ऐसा नहीं कि अस्पताल में पलंग नहीं है, लेकिन किसी ने दोनों को पलंग पर लिटाने की जहमत नहीं उठाई। प्रसूता व नवजात दोनों ही जमीन पर लेटे रहे। यहां कंबल तक नसीब नहीं हुए। उन्हें घर के कपड़ों में ही रखा गया।
विज्ञापन
-- -
सामग्री खरीद में भी डीएम ने मांगी थी रिपोर्ट
स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत संविदा कर्मी द्वारा फर्म बनाकर सामग्री सप्लाई करने का मामला भी सुर्खियों में है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में सीएमओ से रिपोर्ट तलब की है। आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से एक ही फर्म को लगातार सामग्री की सप्लाई का कार्य दिया गया है। और यह फर्म एक संविदा कर्मी अपने परिजनों व रिश्तेदारों के नाम पर संचालित कर रहा है। सीएमओ ने बताया कि जल्द ही रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
-- -
न्यू पीएचसी बालाबेहट के स्टाफ पर प्रसव के नाम पर पैसे लेने का वीडियो वायरल होने की जानकारी हुई है। इसकी जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. इम्तियाज अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी