{"_id":"66dcc48437bb40e05c0c7695","slug":"ineligible-people-should-not-be-selected-in-government-schemes-dr-sanjay-nishad-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-120493-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजनाओं में अपात्रों का न हो चयन : डॉ संजय निषाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी योजनाओं में अपात्रों का न हो चयन : डॉ संजय निषाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। प्रत्येक गरीब/पात्र व्यक्ति को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए, अधिकारी ध्यान रखें कि अपात्रों का चयन किसी भी दशा में न हो। यह निर्देश मत्स्य मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान दिए।
उन्होंने कहा कि मत्स्य विभाग के अंतर्गत दिए जाने वाले पट्टों को ऑनलाइन कराया जाए, ताकि पारदर्शिता के आधार पर लाभार्थियों का चयन हो सके। गांव-गांव में रोजगार सृजन की दृष्टि से तालाबों को मनरेगा से खुदवाया जाए।
उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में मत्स्य विभाग की योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। कहा कि इसके लिए जगह-जगह साइनबोर्ड लगवाएं, जिसमें योजना का विवरण, लक्ष्य/पूर्ति व आवेदन का तरीका स्पष्ट लिखा हो। मत्स्य पालन हेतु संचालित सभी योजनाओं में सरकारी बीज का उपयोग किया जाए। मत्स्य बीमा योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि योजना के लाभार्थियों को आमंत्रित कर उन्हें जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रमाण पत्र वितरित किए जाएं। विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं का प्रचार जनप्रतिनिधियों के माध्यम से क्षेत्र में कराया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मत्स्य पालन संबंधी योजनाओं को दर्पण पोर्टल पर अपलोड कराया जाए। प्रतिबंधित मछलियों की बिक्री को बंद कराया जाए। मत्स्य समितियां न बनाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। लंबित किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, सीडीओ कमलाकांत पांडे, एडीएम अंकुर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।