फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Increase your income by cultivating flowers and medicines

फूल व औषधि खेती कर बढ़ाएं अपनी आय

Sat, 15 Oct 2022 11:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Increase your income by cultivating flowers and medicines
ललितपुर। डीपीआरओ सभागार में शनिवार को महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं के लाभ लेने के लिए जागरूक किया। साथ ही प्रगतिशील महिलाओं व महिला किसान समेत समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उद्यान निरीक्षक केके सिंह ने महिला किसानों को सब्जी उत्पादन कर आय बढ़ाने के उपाये बताए। उन्होंने कहा कि पुष्प की खेती को बढ़ावा दें। इनमें गेंदा व गुलाब की खेती अधिक अनुकूल है। पहाड़ी व ऊबड़-खाबड़ क्षेत्र (ब्लॉक तालबेहट का दक्षिणी भाग) में आंवला, नींबू करौंदा की बागवानी को प्राथमिकता व औषधीय पौधे की खेती की जा सकती है। सहायक निदेशक आरपी भारती ने मत्स्य विभाग द्वारा मछली पालन से होने वाले आय के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में सभी वर्ग की महिलाओं को मिलने वाली अनुदान की धनराशि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. शिरीन ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए छायादार जैसे नीम, महुआ, सहजन व फलदार वृक्षों में अमरूद, आम, नीबू, करौंदा, अनार आदि का रोपण किए जाने का सुझाव दिए, जिससे पर्यावरण प्रदूषण में कभी व आय में वृद्धि की जा सके। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एसके सिंह ने दुधारू पशुपालन से आय में वृद्घि करने के सुझाव दिए। सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक रमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी समितियों पर खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार सविता ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन प्राविधिक सहायक अंजली यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रगतिशील महिलाओं व किसानों को किया सम्मानित
किसान उत्पादन संगठन (एफपीओ) व प्रगतिशील महिला मीना सिंह, अनुराधा रिछारिया, कृष्णा, सीमा, नत्थी बाई, पूजा, पिंकी भावना आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही भारत का अमृत महोत्सव में सभी ब्लॉक से कृषि विभाग व सहयोगी विभागों के 75 प्रगतिशील कृषकों में कृषि विभाग के 15, उद्यान विभाग से दस, पशुपालन से दस, कृषि विज्ञान केंद्र दस, मत्स्य विभाग दस, सहकारिता दस, भूमि संरक्षण दस समेत जिले के कुल 450 किसानों व जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed