फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Increase in the water level of four other dams including Bhavni dam, dams filled with rain

Lalitpur News: बारिश से भरने लगे बांध, भावनी बांध सहित चार अन्य बांधों के जलस्तर में बढ़ोतरी

Tue, 27 Jun 2023 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Increase in the water level of four other dams including Bhavni dam, dams filled with rain
ललितपुर। गर्मी में कम हो रहे जलस्तर से चिंतित अफसरों को हाल के दिनों में हुई बारिश से कुछ राहत मिल गई है। मानसूनी बारिश से भावनी बांध का जलस्तर 310.87 मिली मीटर से 311.00 मिली मीटर हो गया है। जबकि रोहिणी, लोअर रोहिणी, बंडई, शहजाद बांध के जलस्तर में भी बढ़ोतरी शुरू हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में बारिश से बांधों में पानी का जलस्तर और बढ़ जाएगा। इसके साथ सोमवार की सुबह करीब एक घंटे हुई तेज बारिश का फायदा और भी बांधों को मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने जिले में आने वाले दिनों में मानसून की अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

----------
बांध - 23 जून - 26 जून - बढ़ा जलस्तर
शहजाद - 311.70 - 311.75 - 05 मिली मीटर
रोहिणी - 322.30 - 322.35 - 05 मिली मीटर
लोअर रोहिणी - 364.20 - 320.30 - 10 मिली मीटर बंडई - 398.90 - 398.95 - 05 मिली मीटर
भावनी - 310.87 - 311.00 - 13 मिली मीटर
---------
तीन बांधों का जलस्तर घटा
जहां एक ओर जनपद में हो रही बारिश से बांधों के जलस्तर में बढोत्तरी हुई वहीं 22 से 26 जून के मध्य तीन बांधों का जलस्तर घटा हुआ पाया गया। इसमें सजनाम बांध 369.00 से 368.98 मीटर, राजघाट बांध 363.60 से 363.55 मीटर, जमड़ार बांध 366.00 से 365.90 मीटर रह गया है।
विज्ञापन

--------
बांध क्षेत्रों में हुई इतनी बारिश
जनपद के गोविंद सागर बांध में 25 मिमी., शहजाद बांध में 32 मिमी., सजनाम बांध में 10 मिमी., रोहिणी में 25 मिमी., उटारी में 50 मिमी., राजघाट बांध में 36 मिमी, माताटीला में 30 मिमी, कचनौंदा बांध में 75 मिमी., लोअर रोहिणी 45 मिमी., जमड़ार बांध 10 मिमी., भावनी बांध 49 मिमी., बंडई 36 मिमी. बारिश सोमवार तक दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
भावनी बांध में आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने से जलस्तर बढ़ा हे। इसके साथ जनपद के अन्य क्षेत्रों में हुई बारिश का फायदा अन्य बांधों के जलस्तर को बढ़ाने में हुआ है।
वीएन वर्मा, जल लेखा सहायक, बाढ़ नियंत्रण कक्ष, सिंचाई खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed