फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Inclination towards library will be increased among students

Lalitpur News: विद्यार्थियों में पुस्तकालय के प्रति बढ़ाया जाएगा रुझान

Thu, 30 May 2024 04:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Inclination towards library will be increased among students
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में पुस्तकालय के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए अब सप्ताह में दो पीरियड पुस्तकालय के होंगे। इसके साथ पुस्तकालय में रीडिंग क्लब, प्रश्नोत्तरी क्लब, साहित्यिक क्लब, वाद-विवाद क्लब के माध्यम से गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी।
जिले में 38 के करीब राजकीय माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। विद्यालयों में पुस्तकालयों की व्यवस्था है। लेकिन, देखरेख के अभाव में कई विद्यालयों में पुस्तकालय की स्थिति सही नहीं है। यहां पढ़ने योग्य किताबें नहीं हैं और व्यवस्थाएं भी सही नहीं हैं। अब शासन ने माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में पुस्तकालय के प्रति रुझान बढ़ाने की पहल की है। सप्ताह में दो पीरियड पुस्तकालय के रहेंगे। राजकीय विद्यालयों में छात्र पुस्तकालय समिति गठित की जाएगी। अध्यक्ष प्रधानाचार्य रहेंगे। पुस्तकालयाध्यक्ष या इंचार्ज पुस्तक सहायक सदस्य सचिव बनाए जाएंगे। इसके साथ स्कूल के तीन प्रमुख शिक्षक के एक-एक शिक्षक और विभिन्न कक्षाओं से पुस्तकालय कप्तान चयनित होंगे। यह छात्र समिति के सदस्य रहेंगे। एक आमंत्रित सदस्य भी रहेगा और माह में एक बार समिति की बैठक होगी।
विज्ञापन

रीडिंग क्लब, प्रश्नोत्तरी क्लब, साहित्यिक क्लब, वाद-विवाद क्लब के माध्यम से पुस्तकालय की गतिविधियों की सक्रियता बढ़ाई जाएगी। प्रत्येक स्कूल में छात्र पुस्तकालय समिति, रीडिंग कॉर्नर बनाया जाएगा। शासन के निर्देश पर जनपद में इसे नए शैक्षिक सत्र में चालू करने की कवायद शुरू कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि नए शैक्षिक सत्र में पुस्तकालय के दो पीरियड होंगे। इसके साथ अन्य गतिविधियां भी कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
रीडिंग कॉर्नर बनेगा
छात्रों को पढ़ने के लिए पुस्तकालय में रीडिंग काॅर्नर बनाया जाएगा। इस रीडिंग कॉर्नर में छात्र-छात्राएं शांति के साथ अपनी पढ़ाई करेंगे।
------
पंद्रह दिन के लिए छात्र ले जा सकेंगे किताबें घर
छात्र-छात्राओं को बैठकर पढ़ने के लिए यहां पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। इतना ही नहीं अधिकतम पंद्रह दिनों तक के लिए छात्र-छत्राएं पढ़ने के लिए किताबें घर भी ले जा सकेंगे। पढ़ाई करने के बाद छात्र उक्त किताबों को वापस पुस्तकालय में जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed