{"_id":"67f027c41c5608a89c048e84","slug":"in-vairavat-dham-temple-the-religious-flag-was-hoisted-on-the-peak-by-offering-a-chunari-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-132807-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: वैरावट धाम मंदिर में चुनरी भेंटकर शिखर पर चढ़ाया धर्मध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: वैरावट धाम मंदिर में चुनरी भेंटकर शिखर पर चढ़ाया धर्मध्वज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। चैत्र नवरात्र की पंचमी पर राधा कृष्ण साहू समाज मंदिर से श्रद्धालुओं ने वैरावट धाम पर मातारानी को चुनरी भेंटकर विशाल झंडा शिखर पर चढ़ाया।
वैरावट धाम मंदिर प्राचीन मंदिर है। भक्तों ने मातारानी को चुनरी भेंट किया। माना जाता है कि महाभारत के युग में वैरावट धाम में पांडवों ने यहां अज्ञातवास गुजारा था। उन्होंने वैरावट माता को अपनी कुलदेवी मानकर मंदिर का निर्माण कराया था। तब से यहां श्रद्धालुओं का प्रतिदिन तांता लगा रहता है। रविवार को गांधीनगर के लोगों ने वैरावट धाम पहुंचकर भंडारा आयोजित कराया। सर्वप्रथम उन्होंने माता को प्रसाद अर्पित कर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान प्रवीण दुबे, राहुल चौबे, हरिकिशन साहू, जुगराज पप्पू साहू, सुरेंद्र रिंकू साहू, पप्पू साहू, रामकिशोर, राजेंद्र सिंह सिसोदिया, विनय जोशी आदि उपस्थित रहे।