{"_id":"680bdb243e821dc7430efd24","slug":"in-the-market-a-farmers-65-kg-sack-weighed-5-kg-less-causing-uproar-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-134011-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मंडी में किसान की 65 किलो की बोरी पांच किलो कम तौली, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मंडी में किसान की 65 किलो की बोरी पांच किलो कम तौली, हंगामा
विज्ञापन
ललितपुर। गल्ला मंडी में मध्यप्रदेश के एक किसान की मटर की बोरियों को लगभग पांच किलो कम तौल कराते आढ़तिया को पकड़ लिया, जिस पर मंडी में अन्य व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। जानकारी मिलने पर मंडी सचिव और चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए और किसान से पूरा मामला जाना।
मध्यप्रदेश के जिला सागर की तहसील खुरई अंतर्गत ग्राम टोड़ा काछी निवासी किसान संग्राम बृहस्पतिवार की देर रात को अपना साठ क्विंटल बटरा लेकर ललितपुर की गल्ला मंडी में बेचने को पहुंचे। रात अधिक होने पर वह मंडी गेट पर ही सो गया और सुबह होने पर आढ़़तिया की दुकान पर पहुंचा। आढ़तिया ने बटरा के ढेर को रख लिया और 3200 रुपये प्रति क्विंटल केे हिसाब से किसान से बटरा खरीद कर रख लिया। इसके बाद शुक्रवार की देर शाम को मंडी में बिजली नहीं आने के चलते अंधेरा हो गया। इसका फायदा उठाकर आढ़तिया ने उसकी बोरियां तौलना शुरू किया और 65 किलो 600 ग्राम की बोरी को साठ किलो 400 ग्राम तौल दिया। जिस पर लोगों में हंगामा कर दिया।
इस पर अन्य व्यापारियों ने इसकी जानकारी मंडी सचिव व एडीएम को भी दी। जानकारी मिलने पर मंडी सचिव व मंडी चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए और मंडी सचिव ने अपने सामने बोरियाें की तौल कराई और किसान से सारी जानकारी ली। इस मामले में गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष संजीव जैन कप्तान ने बताया कि गल्ला मंडी में कुछ बिचौलिया किसानों के साथ धोखाधड़ी करके बोरियां ज्यादा तौलकर ज्यादा मुनाफा कमा रहे हैं। शुक्रवार को गल्ला मंडी में ऐसा ही मामला पकड़ा गया है।