फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   In the case of assault on Deputy CTI, the investigation committee inspected the incident spot

Lalitpur News: डिप्टी सीटीआई से मारपीट मामले में जांच कमेटी ने किया घटना स्थल का निरीक्षण

Wed, 09 Jul 2025 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
In the case of assault on Deputy CTI, the investigation committee inspected the incident spot
- हीराकुंड एक्सप्रेस में जीआरपी कर्मचारियों द्वारा टीटीई के साथ मारपीट के आरोप का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हीराकुंड एक्सप्रेस में टिकट मांगने के विवाद में ललितपुर स्टेशन पर जीआरपी कर्मचारियों द्वारा टीटीई को ट्रेन से उतारकर मारपीट और अभद्रता के आरोप लगे थे। इस मामले में रेलवे झांसी के डीआरएम द्वारा गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने जांच शुरू कर दी है और कमेटी के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन पर घटना स्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले।
नौ दिन पहले अप रूट की हीराकुंड एक्सप्रेस के एसी कोच में टिकट को लेकर टीटीई से हुए विवाद और मारपीट के आरोप में डीआरएम झांसी ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। जिसमें एसीएम, जीआरपी सीओ और आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट शामिल हैं। मंगलवार को दोपहर में उक्त जांच कमेटी के सभी सदस्य ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और उन्होंने घटना स्थल पर आसपास के कर्मचारियों से जानकारी जुटाने का प्रयास किया और रेलवे स्टेशन पर लगे घटना के दिन के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। कमेटी के सदस्य जीआरपी थाने में भी पहुंचे और कमेटी में शामिल सीओ जीआरपी समेत अन्य सदस्यों ने भी जीआरपी थानाध्यक्ष से वार्ता की और संबंधित कर्मचारियों के संबंध में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

----------------
जीआरपी कर्मचारी की पत्नी से टिकट मांगने को लेकर हुआ था विवाद
डिप्टी सीटीआई दिनेश कुमार ने मंडल रेल प्रबंधक जबलपुर को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 30 जून को 20808 हीराकुंड एक्सप्रेस से वर्किंग करके लौट रहा था। ट्रेन झांसी से चलने के बाद कोच चेक करते हुए बी 1 कोच में पहुंचा तो उसमें यात्रा कर रही जीआरपी कर्मी की पत्नी से टिकट मांगी तो इसी बात को लेकर जीआरपी कर्मी से विवाद हो गया। इसके बाद ट्रेन के ललितपुर में ठहरने पर जीआरपी कर्मचारियों ने आकर डिप्टी सीटीआई को ट्रेन से उतार लिया गया और उसके साथ मारपीट करते हुए थाने ले गए, जहां अभद्रता की गई। इस मामले की शिकायत डिप्टी सीटीआई ने जबलपुर पहुंचकर वहां के डीआरएम से की थी। जिस पर जबलपुर डीआरएम ने झांसी डीआरएम से इस मामले में बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
तीस जून को हीराकुंड एक्सप्रेस में टीटीई के आरोप के मामले में डीआरएम झांसी ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी। इसी मामले में जांच कमेटी के साथ ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण और घटना के समय के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की।
-सोहराब आलम, सीओ, जीआरपी झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed