Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   In Sadar, 371 new voters, and in Mahroni, 343 new voters, filled out Form 6.

Lalitpur News: सदर में 371 और महरौनी में 343 नए मतदाताओं ने भरा फार्म छह

Wed, 18 Nov 2026 01:29 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Wed, 18 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
In Sadar, 371 new voters, and in Mahroni, 343 new voters, filled out Form 6.
ललितपुर। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के पहले दिन जनपद में 714 नए मतदाताओं ने नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया। इनमें ललितपुर विधानसभा क्षेत्र के 371 और महरौनी के 343 मतदाता शामिल हैं। दोनों विधानसभा क्षेत्रों के 1165 मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। अभियान के तहत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के साथ मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र लोगों को भी जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6 भरना होगा। वहीं, सूची से नाम हटवाने के लिए फार्म-7 और नाम या विवरण में संशोधन कराने के लिए फार्म-8 भरना होगा। मतदाता बीएलओ, तहसील कार्यालय और पंजीकरण केंद्रों पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन


16 दिसंबर तक दर्ज होंगे दावे और आपत्तियां
पुनरीक्षण अभियान के तहत 16 दिसंबर तक मतदाता सूची को लेकर दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद चार जनवरी 2027 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग
प्रशासन ने राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंटों के माध्यम से अभियान में सहयोग करने की अपील की है, ताकि पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल हो सकें और मतदाता सूची का सत्यापन पूरा किया जा सके।

प्रशासन ने राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंटों के माध्यम से अभियान में सहयोग करने की अपील की है, ताकि पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल हो सकें और मतदाता सूची का सत्यापन पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed