फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   In Galla Mandi, thieves broke the locks of the shop and stole

गल्ला मंडी में चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर की चोरी

Mon, 07 Feb 2022 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
In Galla Mandi, thieves broke the locks of the shop and stole
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गल्ला मंडी में चोरों ने गल्ला व्यापारी की दुकान के ताले तोड़कर हजारों रुपये पार कर दिए। हालांकि बड़ी रकम हाथ नहीं लग सकी, लेकिन चोरों ने अलमारी, लॉकर और यहां तक सीलिंग भी उखाड़ दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नझाई बाजार निवासी रीतेश जैन की गल्ला मंडी में गल्ला व्यापार की दुकान है। बीते चार दिन से गल्ला मंडी बंद चल रही है जिसके चलते व्यापारी गल्ला मंडी जाकर दुकान देखकर लौट जाते हैं। इसी के चलते रीतेश जैन के मुनीम ओमप्रकाश श्रीवास्तव रविवार को सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे जैसे ही गल्ला मंडी स्थित दुकान रीतेश ट्रेडर्स पर पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा पड़ा था और खिड़की की जाली टूटी हुई थी।
विज्ञापन

उसने तत्काल इसकी सूचना दुकान स्वामी रीतेश जैन को दी, जिस पर वह मौके पर पहुंच गए और मंडी चौकी पुलिस को इसकी जानकारी दी जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पाया गया कि चोर खिड़की के रास्ते जाली तोड़कर अंदर गए होंगे और वहां संदूक और लॉकर के ताले टूटे पड़े थे और उसमें रखे करीब दो हजार रुपये से अधिक के सिक्के गायब थे। अंदर वाले कमरे में रैक टूटा हुआ था और उसमें बड़ा सा पत्थर रखा हुआ था। यही नहीं छत की सीलिंग भी तोड़कर उसके अंदर खंगाला गया, लेकिन वहां रुपये नहीं थे। दुकान संचालक ने उक्त मामले में कोतवाली पुलिस को एक तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed