{"_id":"5dac72f78ebc3e93cb766825","slug":"in-a-tight-security-child-dedbody-criemaeted-lalitpur-news-jhs150753573","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में हुआ बालक के शव का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा में हुआ बालक के शव का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
बालक हर्ष का शव घर पहुंचने पर मोहल्ले में लगी भीड़ व पुलिस।
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ी पुलिस सुरक्षा में हुआ बालक के शव का अंतिम संस्कार
ललितपुर। चार दिन पहले अपहृत बालक की कुकृत्य का असफल होने पर हत्या कर दी गई। इसके बाद रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कड़ी सुरक्षा के बीच कराया गया। बालक का शव घर पहुंचने पर पूरे मुहल्ले के लोग भी रोने लगे।
थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला भदईयांपुरा से चार दिन पूर्व दीपक कुशवाहा के आठ वर्षीय पुत्र हर्ष का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। शनिवार को इसका खुलासा हुआ और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। शव भी बरामद कर लिया गया। रविवार को दोपहर में मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार से पहले उसके घर ले जाया गया। जहां पहुंचते ही मोहल्ले में घरों के बाहर खड़ी महिलाएं रोने लगीं और परिजनों में भी कोहराम मच गया। इसके बाद शव को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच बाईपास स्थित सुरईघाट श्मशान घाट में अंतिम के लिए ले जाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी व अन्य लोग शामिल हुए। दिन में करीब तीन बजे मृत बालक का अंतिम संस्कार करा दिया गया।
मोहल्ले में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी, ताकि किसी प्रकार भी शांति व्यवस्था खराब न हो सके। इस घटना से मोहल्ले के लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला। अधिकांश लोग हत्यारों को कड़ी सजा देने की बात करते नजर आए, ताकि आगे से किसी और मासूम के साथ ऐसी घटना न हो। कोतवाली पुलिस ने रविवार को तीनों हत्यारोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की कमान सीओ सिटी राजा सिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आलोक सक्सेना के नेतृत्व में एसएसआई सियाराम वर्मा एवं कई थानों के इंस्पेक्टर संभाले रहे।
विज्ञापन
अपराध खुलने पर बढ़ाईं धाराएं
कोतवाली पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों मोहल्ला भदईयांपुरा निवासी संजू पुत्र गेंदालाल कुशवाहा, सुुनील पुत्र खेत सिंह कुशवाहा एवं हरी पुत्र फूलचंद खिलाफ पूर्व में बहला- फुुुसला कर ले जाने की धारा के अलावा, अब हत्या की धारा 302, कुकृत्य करने में धारा 377, साक्ष्य छिपाने की धारा 201 एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं में बढ़ोत्तरी की गई है।
हत्यारोपियों पर मोबाइल चोरी का मुकदमा
हत्याकांड के तीनों आरोपियों संजू कुशवाहा, सुनील कुशवाहा एवं हरी कुशवाहा ने तीन महीने पहले हाइवे स्थित वेयर हाउस के पास एक व्यक्ति के साथ चबूतरे पर बैठकर बातें की और धीरे से मोबाइल चोरी कर लिया था। मोहल्ला राम नगर निवासी हरदयाल पुत्र नंदलाल ने तीनों के खिलाफ नामजद तहरीर दी, इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ चोरी का मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।