फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Imran khan relatio to lalitpur

सिने अभिनेता इरफान का जिले से रहा नाता, निधन से लोग स्तब्ध

Thu, 30 Apr 2020 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Imran khan relatio to lalitpur
ललितपुर। सिने अभिनेता इरफान खान का जनपद से नाता रहा है। उन्होंने प्रथा फिल्म में निन्नीं पांडेय का किरदार निभाया था। उनके असमय निधन की सूचना से सभी लोग स्तब्ध हैं। विशेषकर उनके प्रशंसकों को गहरा झटका लगा है, वे विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि इरफान ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने राजा बुंदेला के निर्देशन में बनी फिल्म ‘प्रथा’ में काम किया था। इसकी शूटिंग जिले के विभिन्न हिस्सों में हुई थी। इस फिल्म में कई स्थानीय कलाकारों को भी काम करने का अवसर मिला था। जिन कलाकारों को उनके साथ काम किया, आज उनकी आंखें नम हो गई। प्रशंसक भी उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित कर रहे हैं।
विज्ञापन

उनके साथ काम कर चुके कलाकार संजीव बाबरा का कहना है कि इरफान अच्छे क्रिकेटर थे। लेकिन, उनका एक्टिंग में अचानक प्रवेश हुआ। हालांकि, उन्होंने एक्टिंग का कोर्स भी किया था। फिल्म प्रथा में इरफान ने निन्नी पांडे की भूमिका निभाई थी। उनके साथ इस फिल्म में वह पत्रकार के किरदार में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इरफान के साथ यादें जुड़ी हैं। फिल्मी जगत के शानदार सितारे का अस्त हो गया। जिले में प्रथा फिल्म का फिल्मांकन किया गया था। इसमें इरफान के साथ उन्हें सीएमओ की भूमिका निभाने का अवसर मिला था। पूरी फिल्म सती प्रथा के इर्दगिर्द थी। वह एक अच्छे इंसान थे।
- डा. दीपक चौबे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed