{"_id":"5f13558f8ebc3e9f691ef57e","slug":"illigle-occupation-of-gram-sabha-land-taldehate-news-jhs171861814","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामसभा की जमीन पर हो रहा अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामसभा की जमीन पर हो रहा अवैध कब्जा
विज्ञापन
कैप्सन - जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर तहसील आए सहरिया जाति के लोग
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। ग्राम थानागांव के मजरा पठापुरा में सहरिया बस्ती के निवासियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की है। उन्होंने अवैध कब्जा करने वालों से जानमाल की सुरक्षा की मांग की है।
विकासखंड के ग्राम थानागांव के मजरा पठापुरा निवासी लोगों ने बताया कि सहरिया बस्ती के समीप ग्रामसभा की कुछ जमीन खाली है। इस पर दबंगों की नजर है। कुछ दिन पहले उन्होंने निर्माण सामग्री डाल कर अवैध निर्माण शुरू किया था। इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी तथा पुलिस से किए जाने के बाद भी इसपर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस कारण उन्होंने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। विरोध करने पर दबंग सहरिया समाज के लोगों को धमका रहे हैं। उन्होंने एसडीएम को पत्र देकर अवैैध कब्जा हटवाने एवं जान माल की सुरक्षा की मांग की है। शिकायतीपत्र पर रामकिशन, प्रकाश, जीवन, प्यारेलाल, तुलसी, पार्वती, मिथला,रामकली, रेखा, उर्मिला आदि के हस्ताक्षर एवं अंगूठा निशान हैं।
-------------------
ग्रामसभा की जमीन पर अवैध कब्जे की जानकारी मिली है। मौके पर जाकर अभी नहीं देखा है। यदि अवैध कब्जा मौके पर मिला तो उसे हटवा दिया जाएगा। - रामकुमार वर्मा, लेेखपाल क्षेत्र थानागांव
विज्ञापन
---------------------------
अवैध कब्जा करने के लिए दबंगों को मना किया गया है परंतु, वह नहीं मान रहे हैं। इससे राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। - राजू यादव, प्रधान प्रतिनिधि थानागांव
----------------------------
राजस्व निकरीक्षक और लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है। ग्रामसभा की जमीन पर किसी भी हालत में कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। - सौरभ पांडेय, तहसीलदार तालबेहट