फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   illigle liqure selling

जिले में लगातार हो रही अवैध शराब की बिक्री

Wed, 22 Apr 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
illigle liqure selling
ललितपुर। पुलिस द्वारा एक सप्ताह से लगातार अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी की जा रही है, लेकिन अब तक इस पर लगाम नहीं लग सकी है। यही कारण है कि जिले के विभिन्न थानों में 140 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई।
विज्ञापन

जनपद के अधिकांश क्षेत्रों में अवैध शराब का बिक्री की जा रही है। इस कारोबार में अधिकांश महिलाओं व बच्चों का सहारा लिया जाता है, जिससे कार्रवाई के समय बच जाते हैं। अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलता है तो कुछ दिनों के लिए ठप हो जाता है, लेकिन फिर से कारोबार फलने फूलने लगता है। ऐसी ही स्थिति जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुरा में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी की। जहां पर गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र करन सिंह के कब्जे से 15 लीटर कच्ची शराब बरामद कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई। राजघाट में बस स्टैंड के पास राघवेंद्र सिंह उर्फ रवि पुत्र ब्रजभान सिंह के कब्जे से 15 लीटर कच्ची शराब जब्त कर कार्रवाई की गई है। ग्राम टीला में छापेमारी में जयराम पुत्र मिठुआ व भागीरथ पुत्र धुनआं के कब्जे से 10-10 लीटर शराब बरामद कर कार्रवाई की गई। इसी प्रकार थाना बार पुलिस ने छापेमारी कर ग्राम देवरान निवासी शिवाजी पुत्र कृष्णपाल सिंह व मुकेश पुत्र मुन्नाल के कब्जे से दस-दस लीटर कच्ची शराब बरामद कर कार्रवाई की। थाना नाराहट पुलिस ने ग्राम पिपरिया डोंगरा में छापामारी कर धर्मदास पुत्र गरीबा अहिरवार के कब्जे से 15 लीटर शराब व शांतिभंग का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। थाना पूराकलां पुुलिस ने ग्राम जेवरा में छोपमारी कर छक्की पुत्र मदइयां अहिरवार के पास 20 लीटर शराब मिली। इस पर कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाली तालबेहट पुलिस ने चौकी तेरईफाटक अंतर्गत ग्राम सेरवास कलां में मानसिंह पुत्र रणवीर सिंह के पास से 20 लीटर शराब बरामद की और ग्राम तरगुवां तिराहे पर छोपेमारी कर विजय पुत्र बालाराम के कब्जे से पांच लीटर शराब बरामद कर कार्रवाई की है। थाना महरौनी में दो व्यक्तियों के कब्जे से दस लीटर शराब व 15 क्वार्टर शराब के बरामद किए। इस पर अशोक पुत्र धनीराम व रमेश पुत्र श्रीराम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed