फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   illigle liqour trading fearlessly everywhere

क्षेत्र में जगह- जगह बिक रही अवैध शराब

Tue, 19 May 2020 11:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
illigle liqour trading fearlessly everywhere
तालबेहट। नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में कच्ची शराब बनाने एवं मध्य प्रदेश से चोरी कर लाई गई शराब एवं मादक पदार्थ बिक्री का धंधा जोरों पर है। लॉकडाउन के बाद भी अवैध शराब की बिक्री पर लगाम नहीं कस पा रही है। पूराकलां क्षेत्र के कई गांवों में शराब बनाने की भट्ठियां धधक रही हैं। शाम होते ही शराब के शौकीनों का मजमा लगने लगता है।
विज्ञापन

स्वयंसेवी संस्थाए अवैध नशीले पदार्थों पर रोक लगाने के लिए प्रयास कर रही हैं, परंतु कुछ लोग क्षेत्र में शराब, गांजा आदि का कारोबार कर रहे हैं। क्षेत्र के ग्राम सेरवासकलां, बिजरौठा, हर्षपुर, बंदरेला, टकटकी, सरखड़ी, कड़ेसराकलां, फुटेरा के बाद अब पूराकलां क्षेत्र के ग्राम उगरपुर, कंधारीकलां, विजयपुरा, गेवरा गुंदेेरा सहित मध्य प्रदेश की सीमा से लगे गांवों में शराब सहित नशीले पदार्थों का काला कारोबार चल रहा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में शराब की बिक्री पर रोक लगने के कारण कुछ लोगों ने अवैध शराब बिक्री करके अच्छा मुनाफा कमाया। उन्होंने इस काले कारोबार में गांव के बेरोजगार और जरूरतमंद लोगों का भरपूर उपयोग किया। ब्लाक मुख्यालय से कुछ किमी दूरी पर ग्राम बंदरेला, पूराकलां रोड पर टकटकी और सेरवासकलां के पास कबूतरा जाति के लोगों द्वारा व्यापक पैमाने पर अवैध कच्ची शराब बनाने का धंधा जोरों पर चल रहा है। यहां हर महीने शराब बनाने की भट्ठियों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां निवास करने वाले अधिकांश परिवार में कच्ची शराब बनाने की एक या दो भट्ठियां चल रही हैं। जिनकी बिक्री पवा साइन बोर्ड, अदरक मंडी के पीछे, कुशवाहा समाज के मंदिर के पास स्थानों पर नियमत रूप से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम उगरपुर, गेवरा गुंदेरा, कंधारीकलां, पूराकलां, धमना आदि में शराब बिक्री का धंधा जोरों पर चल रहा है । मध्य प्रदेश की सीमा से लगे कुछ गांवों में शराब के अलावा गांजे का कारोबार भी जोरों पर है, जिसकी चपेट में समाज की युवा पीढ़ी है। आसानी से मिल रही शराब के चलते क्षेत्र के अधिकांश वर्ग में पीने और पिलाने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है, जो महिलाएं शराब से नफरत करती हैं। उनके घरों में आए दिन शराब पीने की बात को लेकर झगड़ा हो रहा है, जिससे आए दिन मारपीट हो रही है। शराब की बिक्री पर प्रतिबंध नहीं लगने के कारण अवैध शराब कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। इस क्षेत्र में युवा पीढ़ी को बर्बाद करने के लिए कारोबार खूब फूल फल रहा है। क्षेत्र की जनता ने अवैध शराब के धंधे पर अविलंब रोक लगाने की मांग की है।
कोई भी व्यक्ति यदि अवैध शराब बेचता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- अवधेश कुमार विजेता, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed