{"_id":"5ffcb52a8ebc3e33362a41a7","slug":"illigle-firearm-three-catched-lalitpur-news-jhs1858382152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध तमंचा सहित तीन आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध तमंचा सहित तीन आरोपी पकड़े
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में नौसिखिया तीन आरोपियों
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना बार पुलिस ने तीन तमंचों के साथ तीन आरोपियों को गौड़ बाबा मंदिर के पास चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। तीनों आरोपी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे कि पुलिस को शक हो गया और तीनों चेकिंग में पकड़ लिए गए।
थाना बार पुलिस की टीम बीते रोज रविवार को शाम 7.10 बजे कस्बा बार में ही गौड़ बाबा मंदिर के पास वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी कि तभी एक मोटरसाइकिल से तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह सभी भागने का प्रयास करने लगे, इस पर टीम ने घेराबंदी करते हुए तीनों को तत्काल मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। तीनों की अलग-अलग तलाशी लेने पर सभी के पास से एक-एक अवैध तमंचा बरामद किए गए। इनमें कस्बा बार निवासी ऋषि उर्फ अनुकल्प मलैया (19 वर्ष) पुत्र प्रकाश नारायण मलैया के पास से 12 बोर का अवैध तमंचा और तीन कारतूस बरामद हुए। जबकि, दूसरे आरोपी ग्राम पुलवारा निवासी सुंदरम राजा पुत्र करतार सिंह के पास से एक 32 बोर का अवैध तमंचा और चार कारतूस एवं थाना बार के ग्राम गैदोरा निवासी कौशलेंद्र उर्फ कौशू राजा पुत्र जय सिंह के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा व चार कारतूस बरामद किए गए। पुलिस की पूछताछ में कौशलेंद्र उर्फ कौशू राजा ने बताया कि वह पहले चिगलौआ स्थित पावर प्लांट में काम करता था, जहां से वह काम छोड़ने के बाद उसने ढावा खोल लिया। इसी दौरान ढावे पर ही उसकी मुलाकात ऋषि और सुंदरम राजा से हुई और फिर दोस्ती हो गई। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष बार अंजनी कुमार सिंह, उपनिरीक्षक वेदप्रकाश मिश्र, संदीप कुमार, सुनील कुमार के अलावा का.प्रदीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार पटेल, अभय प्रताप सिंह, गौरव शर्मा व छत्रपाल शामिल रहे।
-----------------
तीनों आरोपी युवक अभी नये अपराधी हैं और तीनों पर मारपीट के छोटे-छोटे मामले हैं। कोई गंभीर आपराधिक इतिहास इनका नहीं रहा है। बाकी अन्य जिले में इनके आपराधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल अभी इनका आपराधिक इतिहास नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक, ललितपुर।

पुलिस की गिरफ्त में नौसिखिया तीन आरोपियों के पास से बरामद अवैध तमंचा- फोटो : LALITPUR