Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   180,000 children to be administered polio drops; microplan prepared.

Lalitpur News: एक लाख अस्सी हजार बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, माइक्रोप्लान तैयार

Fri, 20 Nov 2026 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
180,000 children to be administered polio drops; microplan prepared.
ललितपुर। जनपद में 22 नवंबर से 30 नवंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में 180784 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने शतप्रतिशत लक्ष्य पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने जिला स्तरीय टास्क फोर्स बैठक में यह बात कही। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 22 नवंबर को बूथ दिवस पर सभी प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक खुले रहेंगे। इन विद्यालयों में मध्याह्न भोजन भी वितरित किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी धीरेंद्र वैद्य ने कहा कि शून्य से पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा दवा से वंचित न रहे।
विज्ञापन


अभियान की गतिविधियां और व्यवस्थाएं
21 नवंबर को प्रचार-प्रसार व जागरूकता के लिए जिला स्तर और सभी सीएचसी पर रैली होगी। चिकित्सा अधीक्षकों को टास्क फोर्स की बैठक करने और माइक्रोप्लान जिला स्तर पर भेजने के निर्देश दिए गए। आशा और एएनएम को प्रशिक्षित किया जा रहा है। अभियान की रिपोर्ट प्रतिदिन ब्लॉक स्तर से जिला स्तर तक भेजी जाएगी। प्रतिदिन शाम को इसकी समीक्षा भी की जाएगी। 22 नवंबर को बूथ दिवस के बाद 23 से 27 नवंबर तक टीम ए गतिविधि और 30 नवंबर को टीम बी गतिविधि होगी। इसके लिए 802 बूथ लगाए जाएंगे, जिनमें 464 टीम और 124 पर्यवेक्षक कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed