फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   illigle firearm factory busted

अवैध असलहा फैक्ट्री चलाते बदमाश गिरफ्तार

Tue, 06 Apr 2021 12:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
illigle firearm factory busted
gun.jpg - फोटो : gun.jpg
ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम छिपाई में अवैध असलहा फैक्टरी चला रहे झांसी के एक बदमाश को जखौरा पुलिस और एसओजी की टीम ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से तीन तमंचा, कारतूस, देसी अध्धी, शस्त्र बनाने का सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार सीमा के क्षेत्रों एवं जंगलों में संदिग्धों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी तालबेहट के नेतृत्व में जखौरा थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय एवं एसओजी प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल की टीम ने जखौरा क्षेत्र के ग्राम छिपाई में अवैध असलहा की फैक्टरी पर कार्रवाई की। टीमों को जंगल में झाड़ियों के बीच अवैध शस्त्र की फैक्टरी मिली। पुलिस ने मौके से एक बदमाश झांसी के दतिया गेट अंदर निवासी साबिर उर्फ चोखे पुत्र कल्लन खां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम को उसके पास से 315 बोर के दो तमंचा, 12 बोर का एक तमंचा, 315 बोर की एक देसी अध्धी, एक कारतूस के अलावा असलहा बनाने का सामान हथौड़ा, दो लोहे की आरी, पंखा, रेती, सुम्मी आदि मौके से बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि अपराधी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। आरोपी के खिलाफ पूर्व से झांसी कोतवाल, नबाबाद थाना, सदर बाजार थाना झांसी में 39 मुकदमे दर्ज हैं, अब ललितपुर में भी उस पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed