फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   illigle firarm factory tbusted

तमंचा कारतूस बनाने की अवैध फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

Sun, 13 Sep 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
illigle firarm factory tbusted
थाना जखौरा पुलिस ने पकड़ी अवैध असला फैक्ट्री - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। थाना जखौरा पुलिस ने जखौरा क्षेत्र के ग्राम चक लालौन में एक टंकी के नीचे अवैध शस्त्र बनाने की जानकारी पर छापामार कार्रवाई की, जिस पर जखौरा पुलिस ने मौके से तीन अवैध देशी तमंचा, एक अधबना तमंचा एवं अन्य शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने बताया कि जखौरा थाना में तैनात उपनिरीक्षक बृजेश कुमार, अजय कुमार, प्रभारी चौकी बांसी ओमकार सिंह अपनी टीम के साथ वाहन चोरी में वांछित अपराधियों की तलाश में भ्रमण में थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अवैध शस्त्र बनाने के स्थान की जानकारी मिली, जिस पर उन्होंने टीम के साथ ग्राम चकलालौन में टंकी के नीचे छापामार कार्रवाई की और दबिश में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रवी पुत्र महोली वाले निवासी टंकीपुरा, ग्राम कस्बा बांसी बताया। पुलिस ने मौके से 315 बोर के तीन तमंचा देशी, एक तमंचा 12 बोर देशी अधबना, एक पंखा लोहा, एक छोटा हथोड़ा, एक आरी बड़ी लोहा, एक समसी लोहा, एक सुम्मी, दो लकड़ी चाप, रैगमाल दो बरामद किए गए। पकड़ने वाली टीम में पुलिस कर्मचारी शिव बहादुर पाल, विनोद शर्मा, सचिन अग्निहोत्री मनीष कुमार शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने उक्त टीम को सराहनीय कार्य के लिए 15 हजार रुपए नगद पुरष्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed