{"_id":"6642676f01607a56d1030ba4","slug":"illegal-weapons-manufacturing-busted-in-a-ruined-house-on-the-river-bank-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-114626-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नदी किनारे खंडहरनुमा मकान में अवैध शस्त्र बनाने का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नदी किनारे खंडहरनुमा मकान में अवैध शस्त्र बनाने का भंडाफोड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जामनी नदी के किनारे खंडहरनुमा मकान में संचालित हो रही अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए थाना बानपुर व महरौनी पुलिस ने टॉप टेन बदमाश को गिरफ्तार किया। जबकि, उसका साथी भाग निकला। मौके से पांच तमंचा, एक देसी रिवाल्वर, दो तमंचा अर्द्धनिर्मित, दो कारतूस और अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। थाना बानपुर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम व एसओजी टीम एमपी बॉर्डर के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि आमघाट के पास जामनी नदी के किनारे एक खंडहरनुमा मकान में अवैध रूप से शस्त्रों का निर्माण किया जा रहा है। बानपुर पुलिस व महरौनी पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। मकान में शस्त्र बनाने की फैक्ट्री संचालित होती मिली। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना नाम पुष्पेंद्र सिंह यादव निवासी ग्राम कैलगुवां बताया, जबकि भागे हुए साथी का नाम छोटू निवासी टीकमगढ़, मध्यप्रदेश बताया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
-- -- --
टॉप टेन बदमाश और हिस्ट्रीशीटर है आरोपी
अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करते हुए गिरफ्तार किया गया आरोपी पुष्पेंद्र शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में करीब 22 मुकदमा और कार्रवाई पुलिस ने की। वह थाना बानपुर का हिस्ट्रीशीटर टॉप टेन बदमाश है।
विज्ञापन
-- -- -- --
अलग-अलग राज्यों में बेचते थे असलहे
गिरफ्तार आरोपी पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि उसका संगठित गिरोह है। वह लोग अवैध रूप से शस्त्रों का निर्माण व मरम्मत करते हैं। अवैध शस्त्रों को अलग-अलग राज्यों में बेचकर आर्थिक लाभ कमाते हैं। यह भी बताया कि इन अवैध शस्त्रों का प्रयोग लूटपाट की घटनाएं करने में करते हैं।
-- -- -- --
इस टीम को मिली सफलता: पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी राहुल राठौर अपनी टीम के साथ, थाना बानपुर में तैनात उपनिरीक्षक अतुल तिवारी, सर्वेश सिंह, काेतवाली महरौनी में तैनात उपनिरीक्षक दयाशंकर सिंह, आलोक कुमार सिंह आदि शामिल रहे।
-- -- -- -
थाना बानपुर, महरौनी व एसओजी टीम ने अवैध शस्त्र फैक्टरी से तमंचे, अर्द्धनिर्मित तमंचे, रिवाल्वर सहित शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद कर एक बदमाश को गिरफ्तार किया। भागने वाले बदमाश की तलाश की जा रही है।
अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक