{"_id":"5f09f80d8ebc3e636a0b36af","slug":"igrs-top-lalitpur-police-lalitpur-news-jhs1713015125","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीआरएस में ललितपुर पुलिस अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीआरएस में ललितपुर पुलिस अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जनसुनवाई पोर्टल आईजीआरएस में माह जून में समस्याओं की जनसुनवाई कर समय से निस्तारण करने के मामले में ललितपुर पुलिस को एक बार फिर से प्रथम स्थान मिला है।
पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग के नेतृत्व में जनसुनवाई पोर्टल आईजीआरएस में जून में शिकायतों के शत - प्रतिशत निस्तारण में जिला पुलिस को उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। ललितपुर पुलिस को अब तक 19 बार जनसुनवाई पोर्टल पर सुनवाई के मामले में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
जनसुनवाई पोर्टल के अलावा पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में लोगों की शिकायत के लिए हेल्प डेस्क बनाया है, जहां पीड़ितों की शिकायत सुनकर उनकी मदद की जाती है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग पढ़े लिखे कम होते हैं, उनकी शिकायत सुनने के बाद लिखकर मदद की जाती है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि चाहे जनसुनवाई पोर्टल हो, थाना या पुलिस कार्यालय में आने वाले पीड़ित हों, सबकी मदद करना उनकी प्राथमिकता है। सभी थानों में भी पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने के लिए कार्रवाई की जाती है।