फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   If you save after that fake news

सुरक्षित रहना है तो अफवाहों से बचें, लॉकडाउन का पालन करें

Wed, 13 May 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
If you save after that fake news
ललितपुर। मंगलवार को ‘अमर उजाला’ द्वारा मसौराकलां गांव में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने प्रतिभाग किया और कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए लॉकडाउन का पालन जरूरी है। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान देने की जगह अधिकारिक पुष्टि होने के बाद ही गौर किया जाए।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि शासन और प्रशासन द्वारा जो भी निर्देश दिए जा रहे हैं, हम उनका पालन कर रहे हैं। लॉकडाउन के तीसरे चरण के अंतिम सप्ताह में भी वे अपने कार्यों में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि घरों में रहते हुए भी बार- बार हाथों को सैनिटाइज करने और सामाजिक दूरी का पालन करने की जरूरत है। आवश्यक कार्य होने पर ही घर के बाहर जाएं। घर से निकलने से पहले मास्क का प्रयोग जरुर करें, ताकि आसपास वायरस फैलने का भय न रहे। कोरोना वायरस से किसी को घबराने की जरुरत नहीं है। सिर्फ लॉकडाउन का पालन करें और संक्रमण से बचे रहें। अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सभी अपने घरों में रहें। इस दौरान रामदेवी, विमला, पूजा, निधि, राजकुमारी, मेवारानी, रती आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

जिस तरीके से अभी तक सभी ने लॉकडाउन का पालन किया। उसी प्रकार अब आगे भी लॉकडाउन का पालन करें, जिससे हम सभी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचे रहेंगे। - पूजा
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के पालन से ही हम सुरक्षित हैं। जिले के सभी लोगों को यह ध्यान रखना है कि हमारे जनपद में भी कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। इससे बचने के लिए जनपद के प्रत्येक जनपदवासी की स्वयं की जिम्मेदारी है। - रामदेवी
लॉकडाउन का पालन करने में ही हम सब की भलाई है। इसलिए हम सभी लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। अन्य लोगों को भी पालन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इससे हम सब कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरी तरह से बचे रहेंगे। - मेवारानी
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचना है तो सामाजिक दूरी का पालन करना बेहद जरूरी है। संक्रमण से बचने के लिए लॉकडाउन का पालन करना बहुत जरुरी है। हम सब पालन कर रहे हैं। - रती
हम सभी ने संकल्प लिया है कि जिस प्रकार अभी तक लॉकडाउन का पालन किया था। उसी प्रकार अब आगे भी लॉकडाउन का पालन करेंगे। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने का एकमात्र उपाय है कि सभी घर में ही रहें। - निधि

कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, ऐसे में लॉकडाउन के पालन से ही संक्रमण से बचा सकता है। इसलिए सभी को पालन करने की आवश्यकता है। - विमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed